फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sony Jewelers

अलीगढ़ : सराफा कारोबारी के यहां 20 घंटे तक चली आयकर विभाग जांच

Mon, 07 Feb 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sony Jewelers
सराफा बाजार स्थित सोनी ज्वैलर्स का शोरू। - फोटो : CITY OFFICE
सराफा कारोबारी के आवास एवं प्रतिष्ठान में करीब बीस घंटे की जांच के बाद आयकर विभाग की टीम लौट गई है। विभागीय अधिकारी अभी आधिकारिक तौर पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मगर, आय से अधिक संपत्ति मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ने रविवार सुबह सोनी ज्वैलर्स के मालिक एवं अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल के आवास एवं प्रतिष्ठान सहित चार स्थानों पर छापा मारा था। इस कार्रवाई के बाद शहर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी। कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर एवं शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा सहित भाजपा के कई नेता सराफा कारोबारी के आवास एवं प्र्रतिष्ठान पर पहुंच गए थे। इस कार्रवाई की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई थी। करीब बीस घंटे की जांच के बाद आयकर विभाग की टीम सराफा कारोबारी के घर एवं प्रतिष्ठान से लौट गई है। कारोबारी के यहां जांच में क्या-क्या मिला, यह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। आयकर विभाग के अधिकारी भी आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की मानें तो आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आ रहा है, जिसमें कुछ और कारोबारी भी जांच की जद में आ सकते हैं, जिनमें शहर व गैर जनपदों के हो सकते हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा जरूरी कागजात, लैपटॉप एवं खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज कब्जे में ले लिया गया है। सराफा कारोबारी विजय अग्रवाल का कहना है कि आयकर विभाग की सामान्य जांच थी। सुबह आए और रात तक जांच कर चले गए। उनका हर तरह से सहयोग किया गया। जांच-पड़ताल एवं बयान लेकर गए हैं। सब कुछ ठीक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात शहर विधायक ने पहुंचकर मार्ग खुलवाया
रविवार सुबह हुई आयकर विभाग की कार्रवाई से पूरा सराफा बाजार सकते में आ गया था। कार्रवाई के विरोध में कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। आयकर विभाग की टीम ने सुबह फूल चौराहा पहुंचकर रास्ता सील कर दिया था, इसको लेकर सराफा कारोबारियों ने विरोध भी जताया था। देर रात शहर विधायक संजीव राजा सराफा कारोबारी विजय अग्रवाल के फूल चौराहा स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे। रास्ता खोलने को लेकर उनकी अधिकारियों से नोंकझोंक हुई। उन्होंने कहा कि आम रास्ता कैसे बंद कर सकते हैं। नोंकझोंक के बाद रास्ते को खोल दिया गया।
दहशत के बीच खुला सराफा बाजार
आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद सोमवार को फूल चौराहा स्थित सराफा बाजार खुल तो गया। लेकिन कारोबारियों में दहशत रही। सोमवार को सोनी ज्वैलर्स प्रतिष्ठान भी खुला। हालांकि ग्राहकों की भीड़ आम दिनों से कम थी। पूरे बाजार में सुबह से लेकर शाम तक आयकर विभाग की कार्रवाई की चर्चा रही।

नोटिस भेजने की तैयारी
विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान कुछ नाम सामने आए हैं, जिन्हें नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। दस्तावेजों की जांच होगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed