फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son shot his father dead

Aligarh: गाली देने से रोकने पर पुत्र ने की पिता की गोली मारकर हत्या, फरार, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस दे रही दबिश

Sat, 19 Oct 2024 10:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 10:27 PM IST
सार

खेत से घर पहुंचने के बाद बनी सिंह और आरोपी के बीच फिर से कहासुनी हुई थी। बेटा किशनपाल पिता के साथ गाली गलौज कर रहा था। उन्होंने उसे रोका और कहा कि गाली क्यों दे रहा है। लेकिन वह नहीं माना तो वह बोले इसे घर से निकाल दो। जिस पर आरोपी ने कहा कि तुम मुझें क्या निकालोगे, मैं ही तुम्हे मार देता हूं। 

विज्ञापन
Son shot his father dead
मृतक बनी सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव ल्हौसरा में 19 अक्टूबर को गाली देने से रोकने पर पूर्व सैनिक बेटे ने पिता बनी सिंह (72) को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी और फरार हो गया। जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना गांव में 19 अक्टूबर शाम करीब तीन बजे गांव ल्हौसरा में हुई। आरोपी बेटा किशनपाल सिंह सेना से सेवानिवृत है। बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच दोपहर खेत में कहासुनी हुई थी, वहां भी वह उन्हें मारने के लिए दौड़ा था। बनी सिंह वहां से दौड़कर गांव चले आए। घर पहुंचे तो वह वहां भी पहुंच गया। वह बचने के लिए दूसरे घर चले गए। किशनपाल वहां भी अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर पहुंच गया और पिता को गाली देने लगा। बनी सिंह ने रोका तो उसने उन्हें गोली मार दी। 
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। बनी सिंह खून से लथपथ पड़े थे। उनकी गर्दन में गोली लगी थी। परिजन उन्हें गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना लोधा पुलिस पहले गांव में पहुंची और फिर मेडिकल कॉलेज में। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंसी बन्दूक से बेटे ने पिता को गोली मारकर कर दी हत्या  घटना के बाद जांच करती लोधा पुलिस
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बनी सिंह के पौत्र और आरोपी के छोटे भाई के पुत्र अभिजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीम दबिश दे रही है। 

Trending Videos

बोला आरोपी,  तुम क्या घर से निकालोगे, मैं ही तुम्हें मार देता हूं… 

खेत से घर पहुंचने के बाद बनीसिंह और आरोपी के बीच फिर से कहासुनी हुई थी। बेटा किशनपाल पिता के साथ गाली गलौज कर रहा था। उन्होंने उसे रोका और कहा कि गाली क्यों दे रहा है। लेकिन वह नहीं माना तो वह बोले इसे घर से निकाल दो। जिस पर आरोपी ने कहा कि तुम मुझें क्या निकालोगे, मैं ही तुम्हे मार देता हूं। इसके बाद उसने गोली मार दी और फरार हो गया। हालांकि खेत में किस बात को लेकर कहासुनी हुई थी, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं  है। 


मीट फैक्टरी बवाल में जेल गया था पूर्व सैनिक
आरोपी किशनपाल सेना में नौकरी करता था और वर्ष 2014 में वह छुट्टी आया हुआ था। इस दौरान गांव ल्हौसरा में एक मीट प्लांट के निर्माण पर विवाद बवाल हो गया था। ग्रामीण इसके निर्माण का विरोध कर रहे थे। इस मामले में किशनपाल भी जेल गया था। शनिवार को इस मुकदमे की तारीख थी। तारीख के बाद वह पहले घर गया और फिर खेत में पहुंचा, जहां पिता से झगड़ने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed