फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son of railway employees arrested in railway track theft

रेलवे कर्मचारियों के बेटे रेल पटरी चोरी में गिरफ्तार

Sun, 25 Apr 2021 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Son of railway employees arrested in railway track theft
महानगर के गांधी पार्क इलाके के छर्रा अड्डा पुल के नीचे से शुक्रवार को आरपीएफ की टीम ने दो शातिर चोरों व उनसे माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को दबोचा। मौके से उनके पास सौ किलोग्राम से अधिक वजनी रेल पटरी के तीन टुकड़े भी बरामद हुए। तीनों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा दया। दबोचे गए चोर रेलवे कर्मचारियों के बेटे हैं। दोनों के पिता अलीगढ़ में ही कार्यरत हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि आरपीएफ को मुखबिर द्वारा छर्रा अड्डा ब्रिज के नीचे कबाड़ी की दूकान पर चुराई हुई रेल पटरी बेचे जाने जानकारी मिली। मौके पर जाकर कबाड़ी व दो चोरों को दबोचा गया। इनके पास से रेल पटरी के तीन टुकड़े बरामद हुए। थाने पर लाकर पूछताछ और तलाशी के दौरान 8 पेंड्रोल क्लिप भी बरामद हुईं।
विज्ञापन

पूछताछ में इनकी पहचान कबाड़ी राजेश कुमार पुत्र अतर सिंह, निवासी नौरंगाबाद छावनी, रवि कुमार पुत्र सोनपाल सिंह, निवासी ग्राम दतावली, थाना बरला, हाल निवासी रेलवे क्वार्टर न. 322, रेलवे कालोनी, सिविल लाइंस, अतुल पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम ऐदलपुर ढिमरी, बुलंदशहर व हाल पता रेलवे क्वार्टर न. 10, रेलवे कालोनी, थाना सिविल लाइंस के तौर पर हुई। चोर रवि के पिता सोनपाल सिंह इंजीनियर विभाग की ट्रैक मेंटेनेंस शाखा में ट्रैक मैंटेनर के तौर पर अलीगढ़ में ही तैनात हैं। वहीं, चोर अतुल के पिता रामवीर एसएसई सीएनडब्ल्यू के कार्यालय में बड़ा बाबू के पद पर हैं। इन तीनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई रवि कुमार सिवाच, कांस्टेबल विनय कुमार, नरेश कुमार, देवकीनंदन मीणा, पंकज कुमार, सत्यवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed