फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son injured his stepmother with a sword

अलीगढ़ः बेटे ने सौतेली मां को तलवार से काटकर किया घायल

Fri, 13 Aug 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Son injured his stepmother with a sword
थाना क्षेत्र के गांव कैशोपुर जोफरी में बुधवार देर रात बेटे ने सौतेली मां को तलवार से काटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर किया गया है। आरोपी के चाचा ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है ।
विज्ञापन

कैशोपुर जोफरी निवासी पूनम देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह बुधवार रात घर पर कमरे में सो रहीं थी। तभी सौतेला बेटा अतुल कुमार कमरे में घुस आया। उसने तलवार से पूनम देवी पर हमला कर दिया। जिससे पूनम लहूलुहान हो गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर देवर राहुल व मोहल्ले के लोग पहुंचे गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पूनम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां भी डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। परिजनों ने महिला को वरुण अस्पताल में भर्ती किया है। महिला के देवर राहुल पुत्र राजवीर सिंह ने भतीजे अतुल पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ गभाना विशाल चौधरी ने बताया कि महिला हालात खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed