{"_id":"621538447cde38497426c78c","slug":"son-died-in-an-accident-aligarh-news-ali2857268170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कार-टेंपो की भिड़ंत में बेटे की मौत, दंपती जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कार-टेंपो की भिड़ंत में बेटे की मौत, दंपती जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में बाईपास स्थित इकरा कॉलोनी के सामने सोमवार रात कार-टेंपो की भिड़ंत में टेंपो चालक के इकलौते छह माह के बेटे की मौत हो गई, जबकि दंपती जख्मी हो गए। इसे लेकर परिवार में कोहराम मच गया है। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र के गांव राजौर के बुद्धसेन टेंपो चलाते हैं। घर में पत्नी के अलावा तीन बेटियों के बाद एक छह माह का बेटा बिट्टू था। सोमवार को वे अपनी पत्नी व बेटे को अपने टेंपो से लेकर हरदुआगंज के गांव शाहगढ़ किसी रिश्तेदार के घर आए थे। रात को यहां से लौटते समय इकरा कॉलोनी के सामने उनके टेंपो को कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेंपो चालक दंपती व बेटा जख्मी हो गए। इस दौरान कार चला रहा व्यक्ति लोगों को आता देख कार छोड़कर भाग गया। पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लेकर तीनों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां मंगलवार सुबह बिट्टू को मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर के आते ही परिवार में कोहराम मच गया। सबसे बुरा हाल मां का था। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। आगे कार्यवाही जारी है।
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
क्वार्सी क्षेत्र में बरेली लाइन के महेशपुर फाटक पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार सुबह लोगों ने युवक की मौत की खबर दी थी। करीब 35 वर्षीय युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया गया है।