फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   son carried the dead body of his father in his lap

यूपी से शर्मनाक तस्वीर: न मिला स्ट्रेचर, पिता के शव को गोद में उठाकर ले गया बेटा, चिकित्सीय सेवाओं की खुली पोल

Tue, 09 Sep 2025 10:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 10:18 AM IST
सार

पेट में दर्द की शिकायत पर  पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल लाए गए संजय शर्मा की दोपहर को मौत हो गई। लेकिन शव को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिला। बेटा अपने पिता के शव को गोद में उठाकर ले गया।

विज्ञापन
son carried the dead body of his father in his lap
पिता की मौत के बाद शव गोद में उठाकर ले जाता बेटा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने चिकित्सीय सेवाओं की पोल खोलकर रख दी। पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाए गए संजय शर्मा की दोपहर को मौत हो गई। लेकिन शव को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिला। बेटा अपने पिता के शव को गोद में उठाकर बाहर खड़ी एंबुलेंस तक ले गया।

विज्ञापन


दरअसल ग्राम पंचायत बरला के रहने वाले दीपक शर्मा ने अपने भाई संजय शर्मा (42) का कुछ दिन पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में हर्निया का आपरेशन कराया था। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में अचानक पेट में दर्द उठने लगा। जब आराम नहीं मिला तो परिवार वाले अस्पताल ले आए।
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि 8 सितंबर को चिकित्सक के पास ले गए। उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। वहां गए तो लंबी लाइन लगी थी। चिकित्सक से बार-बार निवेदन किया गया मगर उसने साफ कह दिया कि नंबर के आधार पर ही अल्ट्रासाउंड होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय शर्मा की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। परिवार वालों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि अगर समय से इलाज मिल जाता तो उनकी जान न जाती। बाद में परिवार वाले शव को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तलाशते रहे मगर नहीं मिला। बाद में बेटा अपने पिता के शव को गोद में उठाकर बाहर तक ले गया। यहां से निजी एंबुलेंस से परिवार वाले शव घर ले गए।

अस्पताल में इस तरह का मामला सामने आया था। मौत का कारण पता नहीं चल सका है। इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी।- एमके माथुर, सीएमएस पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed