{"_id":"5ecfbbf6b22f155a2233ae20","slug":"somewhere-the-market-opened-and-silence-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बाजार खुला तो कहीं पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बाजार खुला तो कहीं पसरा सन्नाटा
Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़ा ऊपर कोट बाजार।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 मार्च से लॉकडाउन और कोरोना के ज्यादा केसों के चलते 14 मई से शत-प्रतिशत लॉकडाउन किए गए कोतवाली, सासनीगेट व देहलीगेट इलाके में बृहस्पतिवार को बाजार खोलने के पहले दिन आदेशों पर बंदिशें हावी रहीं। हालांकि, कुछ स्थानों मसलन रेलवे रोड, मामू भांजा, महावीर गंज, छिपैटी समेत अन्य इलाकों में कपड़े, बर्तन, ज्वेलर्स आदि की भी कुछ दुकानें खुली नजर आईं।
इधर, जयगंज रोड, खाई डोरा, सासनीगेट, मानिक चौक, हाथरस अड्डा, मदार गेट आदि इलाकों में इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानें रहीं। कई स्थानों पर प्रतिबंधित क्षेत्र के चलते पुलिस ने खुली दुकानें बंद करा दीं। इस स्थिति से दुकानदार व ग्राहक परेशान नजर आए।
- जब से लॉकडाउन हुआ है, तब से दुकान नहीं खोली है। हमारा इलाका तो वैसे भी संवेदनशील है। आज सफाई करने आया हूं, लेकिन पुलिस की लैपर्ड बार-बार टोक रही है। - आरिफ, स्पेयर पार्ट्स विक्रेता, जयगंज रोड, खाईडोरा
विज्ञापन
- बाजार लगातार बंद होने की वजह से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के लिए तरस गए हैं। गाड़ी खराब हो गई थी, स्पेयर पार्ट्स लेने आया था, लेकिन दुकानदार पुलिस के खौफ से कुछ भी नहीं दे रहा है। - डॉ. एमएस अनीस, ग्राहक, निवासी सराय गवाली
- अखबार में पढ़कर मैंने अपनी मोबाइल शॉप खोली थी, लेकिन पुलिस ने बंद करा दी। 14 मई को लॉक डाउन के बाद से दुकान नहीं खुली है। पता नहीं क्या होगा। - रिषभ, मोबाइल शाप स्वामी, खाई डोरा
- मेरा हार्डवेयर का काम है और लॉक डाउन की वजह से दो माह से काम बंद है। अधिकारी और बाजार तो खोल रहे हैं, लेकिन जयगंज रोड का पता नहीं अब तक क्यों नहीं खोला जा रहा है।- ऋषि वर्मा, हार्डवेयर कारोबारी, जयगंज
- प्रशासन अखबारों के माध्यम से दोपहर 12 से पांच बजे तक बाजार खोलने की सूचना प्रसारित कराता है। दूसरी ओर दुकान खोलते ही लैपर्ड वाले आकर बंद करा जाते हैं। पता नहीं क्या हो रहा है। - राहुल सक्सेना, ग्राहक खाई डोरा
- लॉक डाउन के दौरान दो माह में आज ही दुकान खोली है। आज सबसे ज्यादा एलईडी बल्ब, होल्डर व वायर आदि की बिक्री हुई है। - अमित मित्तल, इलेक्ट्रिक शाप स्वामी, अब्दुल करीम चौराहा
- दो माह बाद आज दुकान खोली तो सीओ आ गये, बोले एक दिन छोड़कर एक दिन दुकान खोलने की अनुमति है। पालन नहीं किया तो कार्रवाई होगी। - अमित मित्तल, सेनेटनरी शाप स्वामी, रेलवे रोड
- सीओ साहब ने मामूभांजा में आमने-सामने की दुकानों को खोलने के दिन निर्धारित कर दिए हैं। बोले, एक दिन एक साइड की दुकान खुलेगी तो दूसरे दिन दूसरी साइड की। - गिर्राज माहेश्वरी, इलेक्ट्रानिक शाप स्वामी, मामू भांजा
- साहब मेरी मिठाई की दुकान है। अखबार में पढ़कर दुकान खोली थी, परंतु पुलिस परेशान कर रही है। बोलते हैं कि सुबह सात से 11 बजे तक ही दुकान खुलेगी। - लोकेश शर्मा, मिष्ठान्न विक्रेता, सराय हकीम
- मेरी दुकान भी दो माह बाद खुली है। अब प्रशासन का क्या, हमें तो अपनी रोजी रोटी चलानी है। कब तक दुकान बंद रखें। - किशन चंद्र, ज्वैलर्स, सराय हकीम
- मेरी गद्दे की दुकान है। गद्दे, तकिये आदि भी आवश्यक वस्तुओं के दायरे में आते हैं। 40-45 दिन के बाद दुकान खोली है। - विशाल वार्ष्णेय, दुकानदार, सराय हकीम