फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Somewhere road carved and somewhere dividers uprooted

Aligarh News: कहीं सड़क खुदी तो कहीं डिवाइडर उखड़े, जाम का बन रहा कारण

Mon, 06 Feb 2023 05:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 05:23 PM IST
सार

अचलताल के बाद से डिवाइडर खोदकर डाल दिए हैं। यह शहर का सबसे व्यस्त और जाम पोर्न इलाका है। यहां भी अब अब यातायात में उखड़े पड़े डिवाइडर बाधा बन रहे हैं। इसके बाद अब यहां काम कम शुरू होगा। यह कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
Somewhere road carved and somewhere dividers uprooted
अचल पर टूटे पड़े डिवाइडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में कहीं स्मार्ट सिटी, कहीं नगर निगम और कहीं रेलवे द्वारा इन दिनों जो सड़क निर्माण या मरम्मत के काम चल रहे हैं। वे यातायात में बाधा बन रहे हैं। कहीं लेटलतीफी तो कहीं बिना पूर्व सूचना के खुदाई होने से कहीं भी यातायात अस्त व्यस्त हो जाता है। फिर जाम में फंसने के सिवाय कोई चारा नहीं बचता। शहर के प्रमुख इलाकों में कुछ ऐसे ही हालात हैं।

विज्ञापन


अभी किसी तरह मैरिस रोड पर सड़क निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इसी तरह सेंटर प्वाइंट से घंटाघर जाने वाला रास्ता भी बना है। मगर अभी वहां यातायात बाधक होता है। जब यह दोनों मार्ग बन रहे थे, तब यहां वाहन प्रतिबंधित थे और दिन भर जाम के हालात रहते थे। इसके बाद अब घंटाघर से रेलवे स्टेशन वाला मार्ग रेलवे ने पुन: निर्माण के लिए खोद दिया है। इसलिए इस मार्ग पर आवाजाही बंद है।
विज्ञापन


चूंकि इस मार्ग पर काम शुरू होने और यातायात बंद किए जाने की पूर्व सूचना नहीं थी। इसलिए लोगों को जानकारी नहीं रहती। लोग किसी तरह घूम फिरकर गंतव्य को पहुंचते हैं तो मीनाक्षी पुल वाला पैदल पुल बंद है। इसके बाद गुरुद्वारा रोड पर बीच सड़क पर एक गड्ढा खुदा पड़ा है जो यातायात में बांधक बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अगर जीटी रोड की बात करें तो अचलताल के बाद से डिवाइडर खोदकर डाल दिए हैं। यह शहर का सबसे व्यस्त और जाम पोर्न इलाका है। यहां भी अब अब यातायात में उखड़े पड़े डिवाइडर बाधा बन रहे हैं। इसके बाद अब यहां काम कम शुरू होगा। यह कुछ नहीं कहा जा सकता। कुल मिलाकर हमारे शहर में इन दिनों चल रहे निर्माण कार्य यातायात में बाधक बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed