फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Somebody got yellow, red, fierce in the city Abir Gulam

कोई हुआ पीला कोई लाल, जमकर उड़ा शहर में अबीर गुलाल

Sun, 04 Mar 2018 02:25 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 04 Mar 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
Somebody got yellow, red, fierce in the city Abir Gulam
दुर्गाबाड़ी में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला कि मन भी रंगों में सराबोर हो गया। - फोटो : Amar Ujala
महानगर में उल्लास और जोश खरोश के साथ रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को मनाया गया। गली मोहल्ले से लेकर अपार्टमेंट और कोठियां तक रंगों में सराबोर हो गईं। शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोली ने गीत संगीत के साथ होली का माहौल बनाया गया। होली के लिए रंग गुलाल पिचकारी, होटल किराना दुकान, रंगों की दुकान में ग्राहकों की भीड़ देखी गई, लेकिन अन्य वर्षों की तुलना में ग्राहकों की संख्या कम थी। होलिका की पूजा के साथ शहर के सभी प्रमुख स्थानों चौक चौराहों पर होली खेली गई
विज्ञापन


शुक्रवार को गली, मोहल्लों और बाजारों से लेकर कॉलोनियों तक में जमकर रंग बरसा और गुलाल भी उड़ा। कई इलाकों में कीचड़ मार होली भी हुई और धूल की पोटलियां भी फेंकी गईं। हर कोई ऊपर से नीचे तक लाल, पीला दिखाई दिया। रंग के साथ-साथ इस मौके पर भंग और शराब भी जमकर चली। लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। युवाओं की टोलियां इधर से उधर होली की मस्ती करती रहीं। गली, मोहल्लों में युवाओं ने साउंड सिस्टम लगा कर होली खेली और फिल्मी गीतों पर जमकर मस्ती की।
विज्ञापन


धूल के दिन जुमे की नमाज ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
 इस बार धूल को लेकर महानगर में प्रशासन ज्यादा चिंतित था। वजह थी कि धूल के साथ-साथ उसी दिन जुमे की नमाज भी थी। इसको लेकर प्रशासन ने जहां पहले ही शांति समिति आदि की बैठक कर तालमेल बनाने की अपील की गई थी। सब्जी मंडी चौराहे पर मसजिद को कपड़े से ढक दिया गया था। इसके अलावा मसजिदों में जुमे की नमाज का समय भी बदला गया था। सब कुछ शांति से निपट जाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed