फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Some will travel by sitting in an auto rickshaw and some will fly in an aeroplane.

Aligarh News: कोई ऑटो रिक्शा में बैठकर सफर करेगा तो कोई हवाई जहाज में उड़ेगा

Thu, 13 Apr 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Some will travel by sitting in an auto rickshaw and some will fly in an aeroplane.
नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन



मेयर पद के चुनाव में जहां भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, आप समेत मान्यता प्राप्त 18 दलों के प्रत्याशियों को उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित होगा तो निर्दलीय उम्मीदवारों को अलग-अलग 197 चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। कोई उम्मीदवार ऑटो रिक्शा में बैठकर सफर करेगा तो कोई हवाई जहाज में उड़ेगा। कोई गुल्ली डंडा से खेलेगा तो किसी के हाथ में फरसा होगा।
विज्ञापन




नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रचार की सरगर्मी जोर पकड़ने लगेगी। सोशल मीडिया से लेकर परंपरागत तरीके से चुनाव लड़ने वाले समर्थक उनके पक्ष में अभियान छेड़ चुके हैं, पार्टियों के उम्मीदवारों को तो कुछ बताने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उन्हें तो उनकी पार्टी का सिंबल मिलना सुनिश्चित है। इस बीच निर्दलीय प्रत्याशियों को अभी सिंबल मिलने तक प्रचार- प्रसार के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





निकाय चुनाव को सिंबल जारी
उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए सिंबल जारी किए गए हैं। जिसमें भाजपा (कमल), कांग्रेस (हाथ का पंजा), समाजवादी पार्टी (साइकिल) बसपा (हाथी) समेत 18 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल अपने सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा 197 चुनाव चिन्ह निर्दलीय दावेदारों के लिए जारी किए गए हैं। इस बार बड़े व प्रमुख दलों ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव को अपने पार्टी सिंबल पर लड़ने का एलान किया है।





निर्दलीय प्रत्याशियों को 197 चुनाव चिह्न
अलमारी, सेब, ऑटो रिक्शा, एयर कंडीशनर, बेबी वाकर, गुब्बारा, चूड़ियां, फलों से युक्त टोकरी, बल्ला, बल्लेबाज, बैटरी टार्च, मोतियों का हार, बेल्ट, बेंच, साइकिल पंप, दूरबीन, बिस्किट, ब्लैक बोर्ड, आदमी व पाल युक्त नौका, बक्शा, ब्रेड, ब्रेड टोस्टर, ईंटें, ब्रीफकेश, ब्रुश, बाल्टी, केक, कैलकुलेटर, कैमरा, कैन, शिमला मिर्च, कॉरपेट, कैरमबोर्ड, फूलगोभी, सीसीटीवी कैमरा, जंजीर, चक्की, चपाती रोलर, चप्पलें, शतरंज बोर्ड, चिमनी, चिमटी, कोट, नारियल फार्म, कलर ट्रे एवं ब्रुश, कंप्यूटर, कंप्यूटर माउस, चारपाई, क्रेन, घन, कप और प्लेट, कटिंग प्लायर, हीरा, डीजल पंप का निशान मिलेगा। डिश एंटीना, द्वार घंटी, ड्रिल मशीन, डंबल, कान की बालियां, बिजली का खंभा, लिफाफा, एक्सटेंशन बोर्ड, बांसुरी आदि समेत 197 चुनाव चिन्ह निर्दलीय प्रत्याशियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed