फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Some people in country lives with Talibani thinking says BJP MP Sakshi Maharaj

अलीगढ़: साक्षी महाराज बोले- देश में कुछ आस्तीन के सांप रखते हैं तालिबान सोच

Mon, 30 Aug 2021 03:50 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 30 Aug 2021 03:50 PM IST
सार

कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने का विरोध कर रहे लोगों पर बरसे भाजपा सांसद साक्षी महाराज। उन्होंने कहा कि कुछ आस्तीन के सांप हैं, जो तालिबान सोच रखते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
 

विज्ञापन
Some people in country lives with Talibani thinking says BJP MP Sakshi Maharaj
sakshi maharaj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने का विरोध कर रहे लोगों को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कुछ आस्तीन के सांप हैं, जो तालिबान सोच रखते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साक्षी महाराज रविवार को कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके मैरिस रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे।  

विज्ञापन


मालूम हो कि कल्याण सिंह के निधन पर एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने शोक व्यक्त किया था। इस पर कुछ लोगों ने एएमयू कैंपस में पोस्टर चिपकाकर विरोध जताया था। 
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने कहा कि तालिबान सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। कल्याण सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब विवादित ढांचा तोड़ा गया था, लेकिन था तो मंदिर ही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबर ने मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई। कल्याण सिंह ने सुधार का काम किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से एक युग का अंत हुआ है। उन्हीं के नेतृत्व में मैंने राजनीति में प्रवेश किया। यहां तक की यात्रा का नेतृत्व कल्याण सिंह ने ही किया। आज दुनिया का सबसे भव्य व दिव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है तो उसका श्रेय केवल कल्याण सिंह को जाता है। 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के समय मैं अयोध्या में और कल्याण सिंह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर थे। कार सेवक गुंबद पर थे। केंद्रीय गृहमंत्री का फोन गया कि कार सेवक गुंबद पर चढ़ गए हैं। कल्याण सिंह ने कहा कि इससे आगे की भी मुझे जानकारी है लेकिन मैं गोली नहीं चलाऊंगा, नहीं चलाऊंगा, नहीं चलाऊंगा...। भाजपा सांसद ने कहा कि लोग प्रधानी तक नहीं छोड़ते हैं।


कल्याण सिंह ने प्रभु श्रीराम के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी को लात मार दी। देश एवं हिंदू समाज उनका आजीवन ऋणी रहेगा। कल्याण सिंह बहुत बड़े नेता थे। अटल बिहारी वाजपेयी के बाद कल्याण सिंह का नाम आता है। जब पार्टी की स्थापना हुई तो मैं उनके साथ था। मैंने पुराने दिन देखे हैं। कल्याण सिंह का स्थान कोई नहीं ले सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed