फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Soldier's wife wandering in search his Sautan

अलीगढ़: सौतन की तलाश में तीन दिन से भटक रही सिपाही की पत्नी

Thu, 05 Sep 2019 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Soldier's wife wandering in search his  Sautan
सांकेतिक तस्वीर

फिरोजाबाद की एक महिला अपनी सौतन की तलाश में तीन दिन से अलीगढ़ शहर में घूम रही है। वह कभी महिला थाने तो कभी एसएसपी कार्यालय जाकर न्याय की गुहार लगाती है और स्टेशन पर जाकर किसी तरह रात गुजारती है, मगर न तो महिला को सौतन मिल रही है और न ही इंसाफ का आश्वासन।

विज्ञापन


फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में कासगंज के एक थाने में तैनात है। महिला का आरोप है पांच साल पहले फतेहगढ़ में तैनाती के दौरान पति के संबंध एक तलाकशुदा महिला सिपाही से हो गए। इसके बाद उन दोनों की तैनाती अलग-अलग जनपदों में हो गई, लेकिन दोनों का मिलना जुलना जारी रहा।
विज्ञापन


उक्त महिला सिपाही इटावा की रहने वाली है। वर्तमान में वह अलीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात है। महिला का आरोप है कि वह महिला सिपाही उसके पति के बच्चे की मां बन गई है। अब दोनों एक साथ रहने की भी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका के चक्कर में पति उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। तीन दिन पहले जब पति की प्रेमिका के मां बनने की सूचना मिली तो वह अलीगढ़ आ गई और यहां तीन दिन से उसकी तलाश कर रही है।


इसके बावजूद उसके हाथ कोई सुराग नहीं लग रहा है। इस मामले में उसने महिला थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस तक इंसाफ की गुहार लगाई है, मगर वहां किसी अधिकारी के न मिलने के कारण कोई आश्वासन नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed