फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Social site denigrates martyrs

सोशल साइट पर शहीदों का अपमान

Mon, 19 Sep 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 19 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उड़ी सैन्य मुख्यालय पर फिदायीन हमले में 17 जवानों की शहादत पर रविवार को सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने खुफिया एजेंसियों समेत पुलिस की नींद उड़ा दी। टिप्पणी करने वाले ने खुद की प्रोफाइल जम्मू के रहने वाले एएमयू छात्र के रूप में डाल रखी है।
विज्ञापन

इसके चलते पुलिस ने एएमयू इंतजामिया से छात्र के संबंध में रिपोर्ट तलब की है। वहीं एक सामाजिक संगठन ने अदालत के माध्यम से इस कथित छात्र पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रविवार शाम को उड़ी सैन्य मुख्यालय पर हुई घटना के बाद अचानक निंदा-शोक जैसे कमेंट्स और विचार आने लगे। इसी बीच मुदस्सिर यूसुफ नाम के युवक की फेसबुक आईडी से इन 17 मौतों पर बेहद आपत्तिजनक कमेंट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में यह कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी फेसबुक प्रोफाइल पर मूल रूप से पता श्रीनगर-जम्मू कश्मीर लिखा है, जबकि इसने खुद को एएमयू का आर्गेनिक केमिस्ट्री विभाग का छात्र बता रखा है। जब सह पोस्ट महानगर के एक वाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुई तो लोगों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। साथ ही कानूनी लड़ाई की तैयारी कर ली। इस बीच मामला जानकारी में आते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है।
पुलिस के मुताबिक यदि वह वाकई एएमयू का छात्र है तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-हमारे सेना के जवान देश के लिए लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए हैं। न कि यह कोई सांप्रदायिक या धर्म की लड़ाई है। एएमयू छात्र मुदस्सिर यूसुफ नाम के युवक की फेसबुक से आए इस कमेंट को हमने अपने अधिवक्ता के पास भेज दिया है। इसे लेकर सोमवार को ही अदालत में शरण ली जाएगी। आरोपी पर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।

-अशोक चौधरी अध्यक्ष  आहुति संस्था
-यह प्रकरण संज्ञान में आया है। इसकी प्रोफाइल देखने के बाद यह जानने के लिए एएमयू प्रॉक्टर व कुलपति को पत्र लिखा गया है कि इस नाम का छात्र उनके संस्था का है या नहीं। इसके अलावा सर्विलांस की मदद से भी इस युवक का पता निकालने की कोशिश की जा रही है।
-अतुल श्रीवास्तव एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed