फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Social media sale

देश में नंबर वन है यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल

Fri, 20 Sep 2019 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Social media sale
चाहे एएमयू से जुड़े प्रकरणों में सोशल मीडिया वार हो या फिर टप्पल जैसी जघन्य घटना में राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय पटल पर अलीगढ़ पुलिस का कटघरे में खड़ा होना रहा हो। हर बार अलीगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने बखूबी सुनियोजित ढंग से खुद का पक्ष रखते हुए लोगों को समझाने का काम किया है। टप्पल कांड में बेहतर कार्य पर गुरुवार को डीजीपी ने अलीगढ़ की सोशल मीडिया सेल को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि ऐसे ही यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल देश में नंबर वन नहीं बनी। अलीगढ़ की टीम जैसे सक्षम व होनहार जवान हमारी टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन

डीजीपी ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान इस साल में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जब बारी अलीगढ़ की सोशल मीडिया सेल की आई तो उसके कर्मचारी अरविंद उपाध्याय आदि की उन्होंने टप्पल कांड में बेहतर काम करने को लेकर जोरदार तारीफ की। बता दें कि उस दौरान यह घटना सोशल मीडिया पर देश भर में ट्रोल हो रही थी और अलीगढ़ पुलिस ने ट्वीट के जरिये ढाई लाख से अधिक लोगों को रीट्वीट कर जवाब दिया था।
विज्ञापन

इसी तरह एएमयू में जब तब कोई घटना होती है तो उस समय भी ऐसे ही हालात होते हैं। हाल ही में पीएम मोदी के एक फोटो को जब वायरल कर दिया था तो उसे भी एएमयू से जोड़ा गया था। इन तथ्यों को डीजीपी ने मीडिया के समक्ष उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं वजहों से हमारा सोशल मीडिया सेल देश में नंबर वन है। इस दौरान डीजीपी ने ट्रैफिक, साइबर, लैपर्ड में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी का एसएसपी आकाश कुलहरि ने डीजीपी से परिचय कराया और उनके काम भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed