{"_id":"621a7fee08b8e26b63426c3b","slug":"social-media-influencer-draws-success-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सोशल मीडिया : करिए जन के मन की बात, होगी पैसों की बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सोशल मीडिया : करिए जन के मन की बात, होगी पैसों की बरसात
Sun, 27 Feb 2022 01:25 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में उपस्थित चमन शर्मा, बबलू राघव, अमित दयाल, बेदिका, दीप्ती नानवानी, कार्तिक, सैम, इकबाल खान।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके पास ऐसी बात करने का हुनर है, जो लोगों के मन को छू जाए तो सोशल मीडिया के सही उपयोग से आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। अपने अलीगढ़ में ही बबलू जैसे युवा हैं जो यूटयूब पर वीडियो अपलोड करके 50 हजार से एक लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं। हाल ही में एक आर्थिक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का कारोबार 900 करोड़ तक पहुंच गया है। इस उभरते हुए क्षेत्र की संभावनाओं पर बात करने के लिए अमर उजाला ने शहर के कुछ प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ एक संवाद का आयोजन किया। अमर उजाला के तालानगरी कार्यालय पर आयोजित इस संवाद में प्रतिभागियों ने बताया कि सोशल मीडिया में सफलता का मूलमंत्र यही है कि आपका कंटेंट और उसे प्रस्तुत करने का तरीका ऐसा होना चाहिए जो दर्शक के दिल को छू जाए। तभी आपके फालोअर, सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ेंगे। तभी कमाई भी होगी, क्योंकि सोशल मीडिया से कमाई करने के लिए व्यूज बहुत मायने रखते हैं।
जो सही है, उसे सही बताएं : कार्तिक गुप्ता
इंस्टाग्राम : फूडीट्ठबाबू
सब्सक्राइबर/फालोअर : 3500
मंत्र : काम में पूरी ईमानदारी बरतें
अलीगढ़। बीकॉम व एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद जीएसटी व इनकम टैक्स का काम कर रहे कार्तिक गुप्ता ने कहा कि उनकी सोशल मीडिया पर आने की कहानी रोचक है। होटल-रेस्टोरेंट में जायका लेने की आदत ने उन्हें इंस्टाग्राम पर आने के लिए प्रेरित किया। इंस्टा पर वह होटल-रेस्टोरेंट के खाने की समीक्षा करते हैं। जब लोग कमेंट करते हैं तो उनका उत्साह बढ़ता है। उनके वीडियो देखकर खाने के शौकीन लोग संबंधित होटल व रेस्टोरेंट पर पहुंच जाते हैं। यह बात होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को भी पता है। वह अपने होटल-रेस्टोरेंट में उन्हें आमंत्रित करके जायका की समीक्षा कराते हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में आने वाले नए लोगों से कहा कि समीक्षा के काम में पूरी ईमानदारी बरतनी चाहिए, जो अच्छा या खराब है, उसके बारे में अपने दर्शकों को सच-सच जरूर बताएं।
दर्शकों को भाता है जिंदगी का सच : वेदिका
यूट्यूब : वरुदिका व्लॉग्स
सब्सक्राइबर/फालोअर : 52,500
मंत्र : सच बोलने का आए हुनर
अलीगढ़। गृहिणी वेदिका पाठक ने कहा कि डेली लाइफ व्लॉगिंग में कामयाब होने के लिए जिंदगी का सच दिखाना जरूरी है। जैसा दिखते हैं, वैसा ही लोगों को दिखना जरूरी है। सच बोलने का हुनर आना चाहिए। जीवन में वास्तविकता का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हुईं तो रिश्तेदारों ने मजाक उड़ाया था। उसके बाद उन्होंने वीडियो अपलोड करना बंद दिया। फिर स्कूल में पढ़ाने लगीं। इसके बाद लगा कि वह 10 से पांच नौकरी के लिए नहीं बनी हैं। उनके बच्चे की तबियत ज्यादा खराब थी, उसका वीडियो अपलोड किया। हर धर्म के लोगों की बहुत सारी दुआएं मिलीं। रोजाना दिनभर की गतिविधियों के वीडियो अपलोड करती हैं। ड्रेसिंग टेबल को कैसे व्यवस्थित रखें, जैसे सामान्य विषय पर भी करीब 63 हजार व्यूज मिल जाते हैं।
विज्ञापन
सफलता के लिए जरा हटके वीडियो बनाएं : इकबाल
इंस्टाग्राम : गो इंडिया यात्रा
यूट्यूब : गो इंडिया यात्रा
सब्सक्राइबर/फालोअर : 2,875
मंत्र : स्वयं पर रखें विश्वास
अलीगढ़। इकबाल खान ने कहा कि सोशल मीडिया पर अलग पहचान बनाने के लिए जरा हटके और अनूठा रास्ता अपनाना पड़ता है। उन्होंने ऐतिहासिक विरासत का विषय चुना, जिस पर बहुत ही कम लोगों की नजर पड़ती है। वर्ष 2018 में सोशल मीडिया पर अपनी पारी शुरू की। आगरा के ताजमहल के अलावा उन चीजों का वीडियो बनाया, जिसे कोई नहीं जानता था। मसलन, हवा महल, मुगल बादशाह शाहजहां की मौसी कब्र आदि। वीडियो देखने वालों तादाद धीरे-धीरे बढ़ने लगी। सोशल मीडिया पर सफल होने का राज नियमित, ज्ञानपरक व सकारात्मक कंटेंट वीडियो अपलोड करना होगा। अगर इसमें सफल रहे तो सफलता मिलने में देर हो सकती है, लेकिन मिलेगी जरूर, उन्हें ऐसा विश्वास है। वीडियो बनाने के साथ युवा पढ़ाई पर भी पूरा फोकस रखें।
सोशल मीडिया ने दी पहचान : सैम खान
इंस्टाग्राम : सैम खान आर्ट
यूट्यूब : सैम खान आर्ट
सब्सक्राइबर/फालोअर : 4,040
मंत्र : सफलता के लिए रखें धैर्य
अलीगढ़। एएमयू से मॉस कम्यूनिकेशन की डिग्री लेने के बाद पीएचडी की तैयारी कर रहे सैम खान की बचपन से चित्रकारी में रुचि है। उन्होंने चित्रकारी से जुड़ा यूट्यूब चैनल बनाया। वह एएमयू टीवी भी चला रहे हैं, जिसमें अलग-अलग विभागों की विशेषता बताई जाती है। तीन शॉर्ट फिल्म बना चुके हैं। उनका स्वयं का प्रोडक्शन हाउस है। उन्होंने कहा कि यूट्यूबर होने की वजह से ऐसे-ऐसे लोगों से मिलने का मौका मिला, जिनके बारे में सपने में भी नहीं सोचा था। यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर सक्रिय होने के नाते उन्हें लोग जान-पहचान पा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पैसा-शोहरत सब मिलती है। केवल अपने काम को करते जाइए। यह कमाई का शानदार जरिया है। जो लोग इस क्षेत्र में आना चाहते हैं, उनके लिए धैर्य की बहुत जरूरत है। सफलता परिश्रम के बाद मिलती है।
संघर्ष के बाद चल पड़ा चैनल : अमित दयाल
यूट्यूब : अमित दयाल
सब्सक्राइबर/फालोअर : 4,600
मंत्र : भेड़ चाल में न हों शामिल
अलीगढ़। शिक्षण कार्य कर चुके अमित दयाल ने कहा कि शौक में वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने लगे। कुछ महीनों के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते काम थोड़ा रुक गया था। बाद में कुछ संघर्ष के बाद अमित दयाल के नाम से चैनल चल पड़ा। पिछले साल चोमो ब्लॉग शुरू कर दिया। हालांकि, वह नहीं चल पाया। जॉन अब्राहम व डांसर सुहैल का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिया, जो खूब वायरल हो गया। बाद में एक चैनल से फोन आया कि वीडियो बंद कर दो, वर्ना डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। अमित दयाल ने कहा कि जो भी सोशल मीडिया के क्षेत्र में आना चाहते हैं, वह भेड़ चाल न चलें, जो भी उनकी अपनी प्रतिभा है, उसे आगे लेकर आएं। नियमित वीडियो अपलोड करें। सफलता मिलेगी। बस मेहनत करते रहें।
लोगों को चाहिए काम की बात: बबलू
यूट्यूब : टेक राघव
सब्सक्राइबर/फालोअर : 1.3 मिलियन
मंत्र : रोजाना वीडियो डालें
अलीगढ़। जिले के टाप यूट्यूबर्स में शुमार बबलू राघव सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारीपरक वीडियो अपलोड करते हैं। आधार कार्ड कैसे बनवाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान कैसे पाएं जैसे तमाम विषयों पर उनके वीडियो बहुत लोगों द्वारा देखे जाते हैं। बबलू बताते हैं कि शुरुआत में वे दोस्त के मोबाइल से वीडियो बनाते थे, आज उनके पास वीडियो शूट से लेकर एडिटिंग तक की सारी सुविधाएं हैं। यू ट्यूब ने उनकी सहायता के लिए एक सहयोगी को नामित कर रखा है। बबलू पहले जनसेवा केंद्र चलाते थे, वहां से सरकारी योजनाओं के बारे में अर्जित जानकारियां उनके कंटेंट को जनउपयोगी बनाती हैं। यही वजह है कि आज उनके 13 लाख सब्सक्राइबर हैं और उन्हें यूट्यूब से अच्छी कमाई हो जाती है। जो लोग इस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए बबलू की सलाह है कि विषय ऐसा चुनें जो लोगों के काम का हो और वीडियो नियमित बनाएं।
वायरल वीडियो से हो गया कमाल : चमन शर्मा
यूट्यूब : द स्टडी स्कैन
सब्सक्राइबर/फालोअर : 1,523
मंत्र : कंटेंट पर हो फोकस
अलीगढ़। स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के साथ सोशल मीडिया पर भी चमन शर्मा सक्रिय हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल है। एक दिन उन्होंने रानू मंडल और सलमान खान का वीडियो अपलोड किया। वीडियो खूब वायरल हुआ। यूट्यूब के सारे नियमों को इस वायरल वीडियो ने पूरा कर दिया। चमन ने कहा कि इससे उन्हें आमदनी भी हुई। फिर उन्होेंने द स्टडी स्कैन नाम से यूट्यूब पर चैनल बनाया, जो कोरोना काल में काफी फायदेमंद साबित हुआ। उन्होंने कहा कि सफल होने के लिए मेहनत, लगन और धैर्य की आवश्यकता होती है। एक वीडियो डालने से कोई सफल नहीं हो सकता। इसके लिए नियमित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना होगा। सोशल मीडिया पर जो भी वीडियो अपलोड करें, उसमें कंटेंट मजबूत होना चाहिए।
सोशल मीडिया से हुईं मशहूर : दीप्ति ननवानी
इंस्टाग्राम : मेक ओवर्स बाई दीप्ति ननवानी
मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी इन्फ्लूएंसर
सब्सक्राइबर/फालोअर : 15.6 हजार
मंत्र : अच्छे तरीके से करें काम
अलीगढ़। दीप्ति ननवानी ने कहा कि वैसे तो वह मेकअप आर्टिस्ट हैं, लेकिन सोशल मीडिया की वजह से मशहूर हुईं। तीन साल पहले पेज बनाया था। दुल्हन के मेकअप का वीडियो और उसकी समीक्षा सोशल मीडिया पर अपलोड की तो लोग प्रभावित हुए। इसके बाद लोगों ने उनके वीडियो को हाथों-हाथ लेना शुरू कर दिया। अब तक 15.6 हजार फालोअर हो गए हैं। उनके काम को देखकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स के कई ब्रांड उनसे संपर्क करते हैं लेकिन वह ऐसे ही प्रोडक्ट सपोर्ट करती हैं, जिनकी क्वालिटी पर उन्हें खुुद भरोसा होता है। दर्शकों का विश्वास कायम रखने के लिए खराब प्रोडक्ट को प्रमोट करने से बचना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि मन से काम किया जाए तो सफलता निश्चित है, जो लोग इस क्षेत्र में आना चाहते हैं, वह नियमित अच्छी पोस्ट डालें।
ऐसे होता मोनेटाइज
जीमेल आईडी से यूट्यूब चैनल बनाया जाता है। चैनल पर एक हजार सब्सक्राइबर होने के साथ वीडियो को चार हजार घंटे देखा जाना चाहिए। इसके बाद चैनल मोनेटाइज होता है। मोनेटाइज होने के बाद विज्ञापन आने लगते हैं, तब चैनल को गूगल एडसेंस से जोड़ा जाता है। 10 डॉलर होने पर अपना नाम, पता आदि जानकारी डाली जाती है। पैन कार्ड के माध्यम से नाम, पते की जांच होती है। फिर मुंबई से एक पिन आता है, जब 100 डॉलर हो जाते हैं, तब बैंक एकाउंट डिटेल, स्विफ्ट कोड डाला जाता है। इसके बाद पैसा मिलने लगता है।