{"_id":"57e589f44f1c1bb329a82264","slug":"so-will-online-recharge-prepaid-meters","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन रिचार्ज होंगे प्रीपेड मीटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन रिचार्ज होंगे प्रीपेड मीटर
तरुण्ा प्रताप सिंह
Updated Sat, 24 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रीपेड मीटर धारकों को अब रिचार्ज कराने के लिए विभाग के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी। गत दिनों साफ्टवेयर में कमी होने के कारण सैकड़ों उपभोक्ताओं को रिचार्ज न होने के कारण बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था। इसी को देखते हुए 21 सितंबर को लखनऊ में हुई बैठक में चेयरमैन ने प्रीपेड मीटर उपलब्ध कराने वाली कंपनी को साफ्टवेयर में ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य अभियंता बीएस गंगवार ने बताया कि अलीगढ़ सहित कई जिलों से प्रीपेड मीटर के रिचार्ज न होने पर उपभोक्ताओं को हुई परेशानी की शिकायत नियामक आयोग के सामने रखी गई थी। इस पर नियामक आयोग के चेयरमैन ने प्रीपेड मीटर कंपनी के अधिकारी को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे कि उपभोक्ता घर बैठे ही मीटर को रिचार्ज कर लें और उनकी बिजली न कटे।
इस पर कंपनी के अधिकारी ने सात दिन में यह सुविधा देने का वादा किया। वहीं, चेयरमैन ने कंपनी को दस दिन का समय दिया और दस दिन बाद होने वाली बैठक में कंपनी को किसी भी एक उपभोक्ता का उन्हीं के सामने रिचार्ज कराकर दिखाने के लिए भी कहा।