फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Smelly and dirty water supply makes breathing difficult

अलीगढ़ : बदबूदार व गंदे पानी की आपूर्ति से सांस लेना हो जाता है मुश्किल

Fri, 06 May 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Smelly and dirty water supply makes breathing difficult
आशिक अली रोड पर पानी के लिए सरकारी नल पर लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 65 भुजपुरा स्थित आशिक अली रोड के लोग एक साल से गंदा, बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र में करीब 60 साल पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है। करीब 20 प्रतिशत इलाके में नई पाइप लाइन पड़ी है। पुरानी पाइप लाइन में लीकेज के कारण नालियों का गंदा पानी सप्लाई के समय घरों के नलों तक पहुंच जाता है। लोगों का कहना है कि कभी-कभी तो सांस लेना मुश्किल हो जाता है, पूरे घर में बदबू फैल जाती है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
विज्ञापन

आशिक अली रोड के लोगों ने बताया कि एक साल से वह गंदे पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। रमजान में स्थिति में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन अब फिर पहले जैसी स्थिति हो गई। इस पानी को पीकर बच्चे अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। क्षेत्र में 50 सरकारी हैंडपंप लगे हैं, जिसमें से 15 ही चालू हालत में हैं। साफ पानी के लिए सही हैंडपंपों पर कतार रहती है। लोगों ने बताया कि एक साल पहले कोरोना काल में क्षेत्र के पार्षद अमीरुद्दीन का निधन हो गया था, तब से वार्ड के विकास कार्य रुक गए हैं। वार्ड 55 के पार्षद को यहां का जिम्मा सौंपा गया है। आरोप है कि वह इस वार्ड पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। क्षेत्र में कई जगहों पर सड़क खुदी पड़ी है, जिससे आवागमन भी बाधित होता है।
विज्ञापन

ये है स्थिति
- वार्ड 65 - भुजपुरा (आशिक अली रोड)
- वार्ड की आबादी 30 हजार।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में 50 सरकारी हैंडपंप। 15 हैंडपंप चालू हालत में हैं।
- एक ट्यूबवेल, जिससे पानी की आपूर्ति होती है।
- एक पानी की टंकी, जो अभी चालू नहीं है।
- 60 साल पुरानी पानी की पाइप लाइन से जलापूर्ति।
- वार्ड का टीडीएस 1000 से 1200 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- आशिक अली रोड पर गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों ने इसकी शिकायत की थी, क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया है। अभी कुछ जगहों पर नई पाइपलाइन पड़ी है। जल्द ही पानी की समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मो. हफीज अब्बासी, प्रभारी पार्षद
बोले अधिकारी
वार्ड में कई जगहों पर नई पाइपलाइन पड़ी है। नया ट्यूबवेल भी लगवाया गया है। खराब हैंडपंपों को रिबोर कराया जा रहा है। कुछ जगहों पर परेशानी हो सकती है। अगले दो-तीन दिन में समस्या दूर हो जाएगी। पहले की तरह क्षेत्र में साफ पानी की आपूर्ति होगी।
अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
एक साल पहले वार्ड के पार्षद का इंतकाल हो गया था। तभी से वार्ड का विकास रुक गया है। नगर निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते। एक साल से नलों से गंदा पानी आ रहा है। - अली अब्बासी
पाइप लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है। ऐसे में नाली का गंदा पानी पाइप लाइन में घुस जाता है, जो सप्लाई के दौरान घरों में आता है। कभी-कभी इतनी बदबू होती है कि सांस लेना मुश्किल होता है। - नूर मोहम्मद
क्षेत्र में ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं, जो सही हैं, उन पर सुबह-दोपहर-शाम भीड़ रहती है। ऐसे में पानी की समस्या है। लंबी कतार के बीच पीने के पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

मो. शानू
रमजान के महीने में कुछ दिन पानी साफ आया था। अब फिर से वही हालत हो गई है। नई पाइपलाइन से साफ पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन आशिक अली रोड पर पुरानी पाइपलाइन है।
- मुश्ताक अली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed