सोमवार को कलेक्ट्रेट पर शिया समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान, आतंकवाद और इमरान खान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों का कहना है कि पिछले दिनों पाकिस्तान के पेशावर के कूचा रिसालदार पुरी की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमले में कई लोग मारे गए थे।
मुंसिफ हुसैन आबिदी ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय का उत्पीड़न हो रहा है। पाकिस्तान में एक तरफ कहा जाता है कि वह नमाज नहीं पढ़ते तो दूसरी तरफ उन्हीं की मस्जिद में आत्मघाती हमला होता है, जिसमें बेकसूर शिया समुदाय के लोग मारे जाते हैं। शिया समुदाय के लोगों को सुरक्षा मुहैया करायी जाए। इस दौरान पाकिस्तान दूतावास को संबोधित ज्ञापन विदेश मंत्री व डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर डॉ. शुजात हुसैन, जाहिद हुसैन रिजवी, नवेद अब्बास, शबाब हैदर, गुलाम रजा, अरशद कनवी, शाहिद हुसैन, अजीम हुसैन, इकराम जाफरी, सिब्ते आलम, हमजा, अब्दुल वाहिद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो