फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sloganeering in favor of Pakistan on Maris Road

मैरिस रोड पर पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी

Tue, 20 Jun 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 20 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sloganeering in favor of Pakistan on Maris Road
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस (लाहौर) - फोटो : Twitter
भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को हुए मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद देर रात शहर के मैरिस रोड इलाके में वाहन सवारों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजयुमो नेता के इस आरोप पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और पूछताछ कर छोड़ दिया।
विज्ञापन


मैच का परिणाम आने के बाद मैरिस रोड पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष यतिन दीक्षित अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ देर रात कार्यालय के बाहर खड़े थे। यतिन का कहना है कि तभी सेंटर प्वाइंट से लाल रंग की कार और उसके पीछे दो बाइकों पर सवार चार युवक पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी करते और वीडियो बनाते चल रहे थे।
विज्ञापन


यतिन ने इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुनील कुमार वर्मा को कॉल कर सूचना दी। तत्काल मैरिस रोड पर इंस्पेक्टर आ गए। नारेबाजी करने वाले युवक तब तक जा चुके थे। यतिन का कहना है कि उन्होंने कुछ ही देर बाद मैरिस रोड चौराहे पर लाल रंग की वही कार खड़ी देखी। उन्होंने फिर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने कार समेत उसमें सवार युवक को पकड़ लिया। बाइक सवार वहां से जा चुके थे। थाने ले जाकर युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यतिन ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू भैय्या से शिकायत की है। साथ ही शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत कराने की बात कही है। देर शाम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एसएसपी से मिले। पूरा वाकया बताते हुए इस तरह युवक को छोड़ने पर आपत्ति जताई। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर कार्रवाई की जाएगी।

यह मसला बेहद संवेदनशील है। लोगों के हस्ताक्षर कराकर मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ को पत्रक भेजा जाएगा। जिसमें मांग की जाएगी कि अब भविष्य में कहीं प्रदेश में पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी या उसके पक्ष में आतिशबाजी करें, तो रासुका के तहत कार्रवाई की जाए।          -विनय वार्ष्णेय भाजयुमो नेता


जिस कार सवार को भाजपा नेता के कहने पर पकड़ा गया, वह कार में अकेला था। वह जमालपुर इलाके का छात्र था। उसका कहना था कि यदि कार के पीछे कोई नारे लगा रहा हो, तो वह क्या कर सकता है। वह उन्हें नहीं जानता। इसलिए उसे छोड़ दिया गया। - सुनील वर्मा, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed