फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sky Disaster ... Wasted by Gale, Rain and Hail

आसमानी आफत... आंधी, बारिश व ओलों से बर्बादी

Mon, 05 Mar 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Mon, 05 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sky Disaster ... Wasted by Gale, Rain and Hail
रविवार की शाम जिले में आंधी-बारिश के साथ ग्रामीण इलाकों में इस तरह हुई ओलों की बारिश। - फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम पश्चिम दिशा से आई तेज आंधी से सड़कों पर दुपहिया वाहनों का चलना तक मुश्किल हो गया। यह वाहन आंधी का झोंका नहीं सह पाए, और रास्ते में ही रुकना पड़ा। कुछ देर बाद ही बारिश ने रास्ता दूभर कर दिया। देहात के इलाकों में ओले भी बरसे। गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। आलू और सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। पेड़ों के टूटने से बिजली गुल हुई तो वहीं नेटवर्क धड़ाम होने से कई ग्रामीण इलाकों में लोग मोबाइल सुविधा से भी कटे रहे। शादियों के पांडाल आदि गिर गए। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक-दो दिन में बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर एएमयू और कल्याण सिंह की पोती पूर्णिमा के शादी समारोह के लिए मस्कट फार्म हाउस में सजाए गए पंडाल भी खराब हो गए। धूल और मिट्टी से सजावट भी खराब हुई है। तारों और खंभों पर लटके बैनर पोस्टर और प्रचार सामग्री गिर गई। इस तरह कई जगह हो रहे होली के आयोजन भी प्रभावित हुए। कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ों की टहनी गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। जहां बिजली आपूर्ति ठप हुई वहां देर शाम तक कुछ जगहों पर आपूर्ति कर दी गई जबकि कुछ जगहों पर काम हो रहा है। तकरीबन एक घंटे तक मोबाइल का नेटवर्क भी सही नहीं रहा। सड़कों पर सूखी पत्तियों और प्लास्टिक से कचरा हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान हल्की बारिश होने से कई दिनों की गरमी से कुछ राहत मिली। एक बार फिर ठंड का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र छेरत के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने किसान भाइयों को सलाह दी है कि जहां बारिश नहीं हुई है, उस क्षेत्र के किसान एक-दो दिन खेत में सिंचाई न करें। मौसम के मिजाज पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के दौरान दीवार गिरी, दो मासूम घायल
रविवार को तेज हवा के साथ आई बारिश में मकान के मुख्य द्वार के सहारे लगी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसमें दो मासूम बच्चे दब गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों को परिजन अलीगढ़ ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। वर्षा पुत्री सतीश सिंह उम्र छह वर्ष व गगन पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र पांच वर्ष मकान के मुख्य द्वार के गलियारे में खेल रहे थे। इसी दौरान सायं आई तेज बारिश के दौरान गलियारे की दीवार अचानक गिर गई। जिसमें वहां खेल रहे गगन व वर्षा दब गए। धमाके जैसी जोर की आवाज होने पर परिजन व पड़ोसी मौके की ओर दौड़े। बच्चों को दीवार के नीचे दबा देख लोगों की चीख निकल गई। गंभीर रूप से जख्मी बच्चों को परिजन इलाज के अलीगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम ले गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed