फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six-year-old child dies after falling into a septic tank under construction

Aligarh News: निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में गिरकर छह साल के मासूम की मौत

Fri, 19 Jun 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old child dies after falling into a septic tank under construction
गोलू का फाइल फोटो। संवाद
महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के पिलखौनी गांव में बुधवार को निर्माणाधीन मकान में बन रहे सैप्टिक टैंक में गिरकर छह साल के मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित परिवार की ओर थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पिलखौनी गांव के रहने वाले किसान वीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी आशा और बच्चों के साथ गांव में ही ओमवीर सिंह के एक निर्माणाधीन मकान के पास मक्का सुखाने गए थे। माता-पिता काम में व्यस्त हो गए और उनके बच्चे वहीं पास में खेलने लगे। कुछ समय बाद वीरेंद्र और उनकी पत्नी पास के खेत पर चले गए, जबकि उनका बड़ा बेटा शौच के लिए चला गया। इसी बीच, खेलते-खेलते उनका छह वर्षीय छोटा बेटा गोलू उर्फ रोहित अचानक निर्माणाधीन मकान के भीतर बन रहे सैप्टिक टैंक में गिर गया।
विज्ञापन


जब माता-पिता वापस लौटे और गोलू को गायब पाया, तो उनके होश उड़ गए। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी जब मासूम का कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों ने अनहोनी या किसी जंगली जानवर द्वारा बच्चे को खींच ले जाने की आशंका जताते हुए रात में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से पूरे गांव में तलाशी अभियान चलाया। देर रात करीब 10 बजे जब टीम की नजर मकान के अंदर बने सैप्टिक टैंक पर पड़ी, तो उसमें बच्चे का शव उतराता मिला।


थाना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार के अनुसार बच्चे की मौत निर्माणाधीन मकान के खुले सैप्टिक टैंक में डूबने से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार को सौंप दिया है। इस मामले में परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है और न ही कोई लिखित तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed