{"_id":"5dd6e89c8ebc3e54e60cf740","slug":"six-team-is-probing-about-homeguard-mustorrole-aligarh-news-ali2194108199","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों के मस्टर रोल चेकिंग में जुटीं छह टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों के मस्टर रोल चेकिंग में जुटीं छह टीमें
विज्ञापन
- नोएडा वेतन घोटाले में अलीगढ़ के मंडलीय होमगार्ड कमांडेंट की गिरफ्तारी के बाद शासन के निशाने पर अलीगढ़
- कार्यालय में दिन भर होती रहीं गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं
- 1550 होमगार्ड तैनात हैं जिले में, थानों, ट्रैफिक और कार्यालयों में है ड्यूटी
होमगार्डों की ड्यूटी का फर्जी मस्टर रोल तैयार कर करोड़ों रुपये के वेतन घोटाले में नोएडा पुलिस द्वारा यहां के मंडलीय होमगार्ड कमांडेंट रामनारायण चौरसिया की गिरफ्तारी के बाद बेशक प्रदेश भर में मस्टर रोल चेकिंग अभियान छेड़ दिया गया है। मगर, निशाने पर अलीगढ़ जिला है, यहां छह टीमों को लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। छह टीमों को अलग-अलग बीट आवंटित कर दी गई हैं, जो पिछले 24 घंटे से लगातार चेकिंग में जुटी हैं। अब तक की जांच में सब कुछ ठीक पाए जाने का दावा किया जा रहा है। मगर, संकेत हैं कि किसी भी दिन मुख्यालय स्तर से जांच के लिए चेकिंग दल यहां भेजा जा सकता है। बृहस्पतिवार को कार्यालय में दिनभर चौरसिया की गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
नोएडा पुलिस ने होमगार्ड कार्यालय के वेतन भुगतान घोटाले संबंधी जांच शुरू की तो उसमें बड़ा घोटाला सामने आया। चार माह पहले अलीगढ़ मंडलीय होमगार्ड कमांडेंट बनकर आए रामनारायण चौरसिया 2017 से 2019 तक गौतमबुद्ध नगर के जिला कमांडेंट, होमगार्ड रहे हैं। उनके कार्यकाल में ही यह घोटाला हुआ है। इसी के खुलासे के लिए बुधवार सुबह उन्हें नोएडा पुलिस टीम यहां के एक होटल से हिरासत में लेकर चली गई। दोपहर में नोएडा एसएसपी ने चौरसिया की गिरफ्तारी की खबर प्रेस को सार्वजनिक कर दी।
इधर, यह खबर जैसे ही प्रदेश होमगार्ड मुख्यालय पहुंची तो प्रदेश भर में तत्काल ड्यूटी व मस्टर रोल चेकिंग अभियान शुरू करने का निर्देश जारी कर दिए गए। अलीगढ़ को इस अभियान में सबसे ज्यादा फोकस पर रखा गया है। इसकी वजह यहां पूर्व में इस तरह के आरोप यहां तैनात रहे अधिकारियों पर लगते रहे हैं और चार माह पहले ही मंडलीय कमांडेंट बनकर चौरसिया आए हैं। उनके कार्यकाल में यहां कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई। इसके चलते यहां 6 टीमें बनाकर चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
जिला कमांडेंट होमगार्ड संदीप सिंह के अनुसार जिले में 1550 होमगार्ड हैं, जो थानों, ट्रैफिक पुलिस, सरकारी कार्यालयों व अधिकारियों के यहां तैनात हैं। अब तक की जांच में सब ठीक पाया गया है। बाकी मुख्यालय से जो भी निर्देश मिलेगा, वही किया जाएगा।