फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six people dengue positive

अलीगढ़ः छह लोगों की डेंगू रिपोर्ट धनात्मक, अस्पतालों में आ रहे बुखार के मरीज

Fri, 17 Sep 2021 09:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Six people dengue positive
जनपद में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। छह नए मरीजों के मिलने से जनपद में कुल मरीजों की संख्या 36 तक पहुंच गई है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में बुखार के भी काफी मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एलाइजा टेस्ट में छह लोग डेंगू धनात्मक पाए गए हैं। जनपद में अब तक डेंगू के 36 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि कई मरीज स्वस्थ हो गए हैं। दीनदयाल अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में पहुंचे 1142 लोगों में से 83 बुखार से पीड़ित थे। इसी तरह मलखान सिंह जिला अस्पताल में ओपीडी में पहुंचे 1200 लोगों में से अनुमानित तौर पर 5 से 8 प्रतिशत बुखार के मरीज थे। डॉक्टरों की वीआईपी ड्यूटी लगने के कारण मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई। डेंगू के प्रकोप को बढ़ने से रोकने के लिए जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में 8 टीमों द्वारा सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन

शहर के कांशीराम आवास, स्वर्ण जयंतीनगर, तुर्कमानगेट, ट्यूबवेल नगर कॉलोनी, बदरबाग, पत्थर बाजार, जयगंज आदि में निरोधात्मक कार्रवाई की गई। डेंगू धनात्मक रोगियों के क्षेत्र में लार्वा रोधी का छिड़काव कराया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट का वितरण किया जा रहा है। सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने लोगों से कहा कि घर के आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने दें, पानी हो तो जला हुआ मोबिल आयल डालें। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलेश्रष्ठ ने बताया कि 83 रोगियों की रक्तपट्टिकाएं बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed