{"_id":"5d81eb6d8ebc3e93b85d1687","slug":"six-months-old-murdered-by-maternal-grandfather-crime-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के डर से हत्यारे नाना ने ले ली मासूम की जान, पांच हजार में किया था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के डर से हत्यारे नाना ने ले ली मासूम की जान, पांच हजार में किया था सौदा
Wed, 18 Sep 2019 02:01 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
आरोपी नाना
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के देहली गेट इलाके में छह माह की मासूम को उसके ही नाना ने जान से मार डाला। यह दर्दनाक घटना देहली गेट के शाहजमाल इलाके की है। छह महिने की मासूम नगमा को उसका नाना घर से अगवा कर बेचने के इरादे से लेकर कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
सुबह से ही बच्ची घर में नहीं मिल रही थी, इसलिए परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और परिजन मासूम की तलाश में जुट गए, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
विज्ञापन
आरोपी नाना को जब पुलिस द्वारा खोजबीन किए जाने की खबर मिली तो उसने पकड़े जाने के डर से बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर गली मे फेंक दिया। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को बोरा फेंकते देख लिया, जिससे उसकी काली करतूतों का भेद खुल गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बोरे से बच्ची का शव बरामद कर आरोपी को दबोचा। पकड़े जाने के बाद आरोपी नाना ने बताया कि उसने पांच हजार रुपये में बच्ची का सौदा पक्का किया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।