{"_id":"5e050d218ebc3e87c430ba5e","slug":"sit-will-investigate-fir-aligarh-news-ali2224644168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू बवाल के मुकदमों की जांच के लिए एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू बवाल के मुकदमों की जांच के लिए एसआईटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के क्रम में जो भी बवाल हो रहे हैं, उनसे संबंधित मुकदमों की जांच के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई है। यहां एसपी क्राइम के नेतृत्व में गठित एसआईटी को सभी मुकदमों की जांच सौंपी गई है। इनमें एएमयू में हुए बवाल और शाहजमाल व चरखवालान बवाल से संबंधित सभी मुकदमों की विवेचना ट्रांसफर कर दी गई है। वहीं, सभी मुकदमों की जांच कराई जा रही हैं।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि चूंकि इन मुकदमों पर त्वरित कार्रवाई होनी है और थानों की पुलिस कानून व्यवस्था संभालने में व्यस्त है। इसलिए बवालों से संबंधित मुकदमों की विवेचना एसआईटी को सौंपी गई है। एसपी क्राइम डॉ. अरविंद के नेतृत्व में गठित एसआईटी में क्राइम ब्रांच के तेज तर्रार इंस्पेक्टर शामिल किए गए हैं। अब तक जो मुकदमे क्राइम ब्रांच को सौंपे गए हैं। उनमें 15 दिसंबर की रात एएमयू में हुए बवाल में दो दर्ज मुकदमे और शाहजमाल व चरखवालान में हुए बवाल से संबंधित मुकदमे शामिल हैं।
सपा के प्रदर्शन पर भी निषेधाज्ञा उल्लंघन का मुकदमा
अलीगढ़। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सपा ने भी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर किया था। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार सपा द्वारा 19 दिसंबर को बिना अनुमति प्रदर्शन किया गया। इस मामले में निषेधाज्ञा उल्लंघन व यातायात अवरुद्ध करने का मुकदमा एसआई चमन सिंह की ओर से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव व पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह सहित 50-60 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।