फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devrani commits suicide after quarrel with jaithani

Aligarh News: झाड़ू लगाने पर जेठानी से हुए झगड़ा, देवरानी ने दी जान

Tue, 24 Dec 2024 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 01:35 AM IST
सार

मृतका के पिता बाबू सिंह ने थाने में तहरीर दी है कि डल्लो देवी की 14 साल पहले शादी हुई थी और उसके कोई बच्चा नहीं है, उसने अपनी बहन की दो साल की बेटी को गोद लिया हुआ था, जिसका ससुराल वाले विरोध कर रहे थे। इसी विवाद में उन्होंने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

विज्ञापन
Devrani commits suicide after quarrel with jaithani
देवरानी ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव तेहरा में झाड़ू लगाने की बात पर हुआ मामूली विवाद जेठानी और देवरानी के बीच मारपीट में बदल गया। इसी बीच किसी ने देवरानी को बता दिया कि उसकी शिकायत थाने में कर दी गई है। इसी बात पर देवरानी ने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


उधर, बुलंदशहर से पहुंचे मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि डल्लो देवी के कोई बच्चा नहीं था, उसने बहन की बेटी को गोद लिया हुआ है, जिसका ससुराल वाले विरोध करते थे, इसी विवाद में ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे लटकने (हैगिंग) से मौत होने की बात सामने आई है। मृतका डल्लो देवी (34) गांव तेहरा निवासी राजू उर्फ पौपी सिंह की पत्नी थी। मृतका के पिता के पुलिस को सूचना देने के बाद पति सहित अन्य ससुराल वाले फरार हो गए।
विज्ञापन


रविवार को दिन में डल्लो देवी का जेठानी के साथ झाड़ू लगाने के विवाद में झगड़ा हुआ था। किसी ने डल्लो देवी को कह दिया कि जेठानी ने उसकी शिकायत पुलिस को कर दी है और पुलिस उसे पकड़कर ले जाएगी। इससे घबराई डल्लो देवी ने रविवार रात अपने कमरे में लगे कुंडे से साड़ी का फंदा बनाया और गले में डालकर झूल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता बाबू सिंह निवासी ऊंचा गांव बुलंदशहर ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि डल्लो देवी की 14 साल पहले शादी हुई थी और उसके कोई बच्चा नहीं है, उसने अपनी बहन की दो साल की बेटी को गोद लिया हुआ था, जिसका ससुराल वाले विरोध कर रहे थे। इसी विवाद में उन्होंने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।


तहरीर मिल गई है। मृतका के पिता की तरफ से मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी लगाना सामने आया है।-महेश कुमार, सीओ, छर्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed