{"_id":"61731001333c2f2f926f6a9c","slug":"sir-syed-gold-cup-city-office-news-ali2764258176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सर सैयद गोल्ड कप अंडर-19 चैलेंजर्स ट्रॉफी 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सर सैयद गोल्ड कप अंडर-19 चैलेंजर्स ट्रॉफी 25 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सौ साल पूरा होने पर सर सैयद गोल्ड कप अंडर-19 चैलेंजर्स ट्रॉफी का आयोजन 25 अक्तूबर से हो रहा है। चैलेंजर्स ट्रॉफी में दिल्ली, मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ, अलीगढ़ की टीम हिस्सा लेगी।
शुक्रवार को मैरिस रोड स्थित एसोसिएशन के कार्यालय पर अध्यक्ष विवेक बंसल व सचिव अब्दुल वहाब ने पत्रकारों को बताया कि महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर मैच खेले जाएंगे। मैच 45-45 ओवर का होगा। उन्होंने कहा कि हर टीम तीन-तीन लीग मैच खेलेगी। टॉप दो टीमों के बीच एक अक्तूबर को फाइनल खेला जाएगा। एसोसिएशन के सलाहकार व पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली ने बताया कि इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर सुनील चतुर्वेदी होंगे, जो रणजी खिलाड़ी रहे हैं और बीसीसीआई मैच रेफरी हैं।
टूर्नामेंट सचिव अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार व उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार 51 सौ रुपये होगा। टूर्नामेंट के संयोजक हेमंत शर्मा, टूर्नामेंट सचिव मसूद अमीनी होंगे। पत्रकार वार्ता में सर्वेश कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।