फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sir Syed Day at AMU

AMU: सर सैयद डे आज, मनाया जाएगा जश्न, हाईकोर्ट जज अब्दुल शाहिद होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियां पूरी

Fri, 17 Oct 2025 07:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 07:33 AM IST
सार

इस बार बैलिओल कॉलेज ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में वैश्विक व राज्य संबंधी इतिहास के प्रोफेसर फैसल देवजी को अंतरराष्ट्रीय सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार और शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अब्दुल कदीर को राष्ट्रीय सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
Sir Syed Day at AMU
एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खान - फोटो : एएमयू आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 208वीं जयंती आज सर सैयद डे रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी में जश्न मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद, विशिष्ट अतिथि इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ व विशेष अतिथि माइली ऐश्वर्या होंगी। सभी अतिथि बग्घी से गुलिस्तान-ए-सैयद (कार्यक्रम स्थल) पहुंचेंगे।

विज्ञापन


16 अक्तूबर को सर सैयद डे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यूनिवर्सिटी सर्किल से लेकर गुलिस्तान-ए-सैयद तक सर सैयद की तस्वीरें लगाई गई हैं। स्पीड ब्रेकर और खराब सड़कें दुरुस्त की गईं। एएमयू के गुलिस्तान-ए-सैयद में शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे सर सैयद डे का आगाज कुरान की आयतों की तिलावत से होगा। इस बार बैलिओल कॉलेज ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में वैश्विक व राज्य संबंधी इतिहास के प्रोफेसर फैसल देवजी को अंतरराष्ट्रीय सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार और शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अब्दुल कदीर को राष्ट्रीय सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


सर सैयद पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। दोपहर 12.35 बजे यूनिवर्सिटी तराना और राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम संपन्न होगा। सर सैयद हाउस में कुलपति प्रो. नईमा खातून पुस्तक सर सैयद इन कलकत्ता, सर सैयद का कयाम-ए-अलीगढ़, सर सैयद का कयाम-ए-बिजनौर, सवाने सर सैयद एक बजदीद, सर सैयद शानसी के नए दरीजे, दास्तान एक मर्द-ए-जुनून पसंद की और विशेष अंक तहजीबुल अखलाक का विमोचन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed