फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SIR forms submitted at ration shops

SIR: अब राशन की दुकानों पर भी जमा होंगे एसआईआर के फॉर्म, अलीगढ़ में 90 फीसदी काम हुआ पूरा

Sat, 06 Dec 2025 04:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 04:34 PM IST
सार

मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के संबंध में एक नया रुझान देखने को मिल रहा है। जो मतदाता अपने मूल गांव की मतदाता सूची में भी नाम रखते हैं और शहर में निवास करते हैं, वे अब अधिकांश मामलों में अपना वोट गांव में ही रखना पसंद कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
SIR forms submitted at ration shops
बेगमबाग में लगे एसआईआर शिविर में सूची में नाम खोजते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए अब कोल विधानसभा क्षेत्र की 240 राशन की दुकानों पर भी शिविर लगाए जाएंगे। मतदाता अपने भरे हुए प्रपत्र राशन की दुकानों पर जमा करवा सकेंगे। इसके अलावा प्रशासन ने अब तक रिकॉर्ड 90 फीसदी तक काम पूरा कर लिया है। पूरी उम्मीद है कि तय समय सीमा के भीतर यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगा। फॉर्म जमा करने के लिए लगाए जा रहे शिविर चार दिसंबर से शुरू हुए हैं और आठ दिसंबर तक लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


पुनरीक्षण कार्य के दौरान यह स्थिति भी स्पष्ट हुई है कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के संबंध में एक नया रुझान देखने को मिल रहा है। जो मतदाता अपने मूल गांव की मतदाता सूची में भी नाम रखते हैं और शहर में निवास करते हैं, वे अब अधिकांश मामलों में अपना वोट गांव में ही रखना पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गांव से जुड़ाव बना रहे इसके चलते वे शहर की मतदाता सूची से अपना नाम हटवा रहे हैं। पुनरीक्षण अभियान के तहत, कोल और शहर विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में मौजूद बीएलओ और अन्य स्टाफ ने मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका त्वरित समाधान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म नहीं मिलने को लेकर समस्या थी, इसके लिए शिविर में आए हैं, यहां पर समस्या रखी है अब देखते हैं क्या होता है। - गिरधर वार्ष्णेय, मानिक चौक

पत्नी का नाम सूची में नहीं है। बीएलओ के चक्कर लगाए नहीं मिले, अब शिविर में आना हुआ है। - राजवीर सिंह, रावणटीला
काम छोड़कर एसआईआर का फार्म जमा करने के लिए शिविर में आया हूं। डर था कहीं रह न जाए। - विवेक यादव, धनीपुर
नानी का नाम सूची में नहीं है। बीएलओ लिस्ट दे देते हैं और कहते हैं इसमें देख लो। -वैभव, स्वर्ण जयंती नगर
एसआईआर का 90 फीसदी काम हो चुका है। हमें पूरी उम्मीद है कि निर्धारित समय सीमा में काम निपटा लेंगे। - पंकज कुमार, एडीएम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed