फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Single use plastic funeral procession will be held in blocks on Friday District level task force constituted under chairmanship of DM

अलीगढ़: ब्लॉकों में आज निकलेगी सिंगल यूज प्लास्टिक की शवयात्रा, डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय टास्क फोर्स गठित

Fri, 01 Oct 2021 12:54 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 12:54 AM IST
सार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इन दिनों ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान चलाया जा रहा है। सफाई कर्मचारी कूड़े के ढेरों से प्लास्टिक अलग कर एकत्र कर रहे हैं।

विज्ञापन
Single use plastic funeral procession will be held in blocks on Friday District level task force constituted under chairmanship of DM
डीएम सेल्वा कुमारी जे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों से पर्यावरण प्रदूषण का अहम कारण बनी सिंगल यूज प्लास्टिक की शवयात्रा शुक्रवार को निकाली जाएगी। मुख्य कार्यक्रम कमिश्नरी में होगा। शवयात्रा निकालने के बाद प्लास्टिक को निस्तारण के लिए ए टु जेड संस्था को दे दिया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय टास्क फोर्स का गठन कर लिया गया है।

विज्ञापन


आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इन दिनों ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान चलाया जा रहा है। सफाई कर्मचारी कूड़े के ढेरों से प्लास्टिक अलग कर एकत्र कर रहे हैं। अब तक चार हजार बोरा प्लास्टिक एकत्र हो चुकी है। शुक्रवार को इसकी शवयात्रा निकाली जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम कमिश्नरी में सुबह साढ़े ग्यारह बजे से होगा। 
विज्ञापन


सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण
इधर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण के लिये डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि टास्क फोर्स में नगर आयुक्त एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को सदस्य एवं क्षेत्रीय अधिकारी, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सदस्य संयोजक बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन का होगा  काम 
डीएम ने सिगंल यूज प्लास्टिक का उपयोग समाप्त करने के लिए गठित टास्क फोर्स के दायित्वों की जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा पीडब्लूएम नियम ए 2016 को लागू कराते हुए चरणबद्ध तरीके से एसयूपी को समाप्त किया जाएगा। जिला एवं शहर स्तर पर विभिन्न विभागों व एजेंसियों के प्रयासों और संसाधनों का तालमेल किया जाएगा। इसका संग्रहण, पुनर्चक्रण और अंत में निपटान के संबंध में जिला और शहर स्तर पर उत्पन्न प्लास्टिक कचरे का आंकलन कर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन का काम होगा। 


खड़ा किया जाएगा मजबूत जन आंदोलन 
आम जनता के बीच जागरूकता और पहुंच बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों, एनओसी, एनएसएस, स्काउट, यूथ क्लब, इको क्लब, ओपिनियन मेकर और स्वैच्छिक संगठनों को शामिल करके प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम के लिए एक मजबूत जन आंदोलन खड़ा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed