फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Signal Fell, Thame Vande, India's Wheels

सिग्नल फेल, थमे वंदे भारत के पहिये

Wed, 03 Apr 2019 01:29 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 03 Apr 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Signal Fell, Thame Vande, India's Wheels
अत्याधुनिक ट्रेन -18 - फोटो : amar ujala
देश की सुपर हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत मंगलवार को अलीगढ़ जंक्शन के डीएमटी डाउन से जंक्शन की ओर प्रवेश करते समय थम गई। अचानक सिग्नल फेल होने के कारण पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर गाड़ी को रोका। 
विज्ञापन


सिग्नल फेल होने की सूचना पर तकनीकी टीम के साथ ही स्टेशन अधीक्षक सहित मौके पर अन्य स्टाफ पहुंच गया। उन्होंने सिग्नल फेल होने की पड़ताल की। शुरुआती जांच में किसी दूधिये द्वारा ट्रैक पार करते समय पटरी पर लोहे की टंकी रखने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


एसएस के मुताबिक पटरी पर किसी भी प्रकार की लोहे की वस्तु होने पर सुरक्षा के लिहाज से स्वत: ही सिग्नल डाउन हो जाता है। सिग्नल फेल होने के कारण गाड़ी सुबह 7:17 बजे थम गई थी। प्रथम जांच के बाद पायलट को मीमू देकर 7:22 बजे रवाना कर दिया गया। मामले की जांच तकनीकी टीम द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-लखनऊ शताब्दी पर मडराक के पास पथराव
दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार को मडराक के पास अराजक तत्वों का निशाना बन गई। गाड़ी की एसी बोगी पर ट्रैक के पास खड़े कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। इससे बोगी में मौजूद यात्री खौफ में आ गए। उन्होंने तत्काल इस बात की सूचना गार्ड को दी। इसके बाद वहां से कंट्रोल रूम के जरिये सूचना अलीगढ़ जंक्शन पर सुरक्षा कर्मियों को दी गई। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के मुताबिक किसी व्यक्ति ने एक पत्थर गाड़ी की बोगी पर मारा था। इससे किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई है। 


फर्रुखा एक्सप्रेस में पानी खत्म होने पर हंगामा
मालदा टाउन से दिल्ली जाने वाली फर्रुखा एक्सप्रेस (13483) में सवार यात्रियों ने मंगलवार को ट्रेन में पानी खत्म होने पर हंगामा किया। आनन-फानन अधिकारियों को अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म-7 पर गाड़ी को खड़ा कर पानी भरवाना पड़ा। इसके कारण गाड़ी यहां करीब 22 मिनट तक खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के मुताबिक यात्रियों द्वारा हंगामा काटने की जानकारी मिलने पर गाड़ी को प्लेटफार्म-7 पर दोपहर 1:40 बजे खड़ा कराया गया। वहीं, पानी भरने के बाद 02:02 पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed