{"_id":"62854fb85d483067543f8711","slug":"sib-raid-on-prem-cargo-transport-movers-aligarh-news-ali2918643112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम कार्गो ट्रांसपोर्ट मूवर्स पर एसआईबी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम कार्गो ट्रांसपोर्ट मूवर्स पर एसआईबी का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के प्रेम कार्गो मूवर्स के दो ठिकानों पर बुधवार की रात जीएसटी टीम ने छापा मारा। इस दौरान दोनों गोदामों से 200 नग माल पाया गया, जिसमें से 150 नग माल के दस्तावेज नहीं मिले और सात फर्मों की 18 बिल बुक मिली। देर रात तक एसआईबी की जांच जारी थी।
जीएसटी एसआईबी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो अनूप कुमार माहेश्वरी के निर्देश पर जेसी एसआईबी ओपी राय के नेतृत्व में डीसी एसआईबी आरपीएस कौंतेय ने टीम के साथ प्रेम कार्गो मूवर्स ट्रांसपोर्ट एजेंसी के शाहकमाल रोड व मथुरा रोड गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान शाहकमाल रोड पर बड़ी संख्या में फर्जी बिल बरामद किए। दोनों गोदामों पर 200 नग माल मिला, जिसमें 150 नग माल बिना दस्तावेज के पाया गया। शाहकमाल रोड के दफ्तर पर अलीगढ़ की सात फर्मों के 18 बिल बुक मिले हैं। इन्हीं बिल बुक से व्यापारियों के माल की बुकिंग कर माल भेजा जाता था। यहां से माल मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र को भेजा जाता है। इनमें से 15 नग माल व 18 बिल बुक सीज कर दिए गए हैं। बिल बुक जिन कंपनियों के हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। इसमें यह जानने का प्रयास होगा कि यह बिल बुक खुद ट्रांसपोर्ट कंपनी ने छपवाए हैं अथवा असली हैं। देर रात तक मामले की जांच जारी थी। डीसी एसआईबी आरपीएस कौंतेय के अनुसार बिना ई-वेबिल के माल बाहर भेजने की सूचना पर कार्रवाई की गई है। बिल बुक सीज कर दी हैं। कार्रवाई जारी है। इस जांच टीम में एसी एसआईबी आदितेय मिश्रा, एसी सचल दल आरपी चौहान मौजूद रहे।