फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SIB raid on Fahd Metal, seized goods worth 20 lakhs

फहद मेटल पर एसआईबी का छापा, 20 लाख का माल सीज

Thu, 23 Jun 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
SIB raid on Fahd Metal, seized goods worth 20 lakhs
जयगंज घास की मंडी की एक मेटल फर्म पर बुधावार को जीएसटी एसआईबी की टीम ने छापा मारा है। फर्म पर दिल्ली और हरियाणा की फर्मों से फर्जी तरीके से आईटीसी का लाभ लेने का आरोप है। टीम ने 20 लाख रुपये का अघोषित माल सीज किया है। प्रारंभिक जांच में 50 लाख रुपये की आइटीसी का लाभ लेने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग एसआईबी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो अनूप कुमार माहेश्वरी के निर्देश पर डीसी एसआईबी पंजज कुमार सिंह की टीम ने बुधवार को जयगंज घास की मंडी स्थित फहद मेटल वर्कस पर छापा मारा। इससे पहले मेटल फर्मों हुई छापा मारी में फहद मेटल वर्क्स का नाम प्रकाश में आया था। एसआईबी की जांच में क्त्रिस्स्टल मेटल शाल्यूशन मथुरा व श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी दिल्ली समेत अन्य फर्मों का नाम सामने आया है। शुरूआती जांच में 50 लाख रुपये की आईटीसी का लाभ लेने का मामला है। फहद मेटल वर्क्स के संचालक नासिर खान को नोटिस जारी कर दिया गया है। एसआईबी की जांच में फर्म पर 20 लाख रुपये का अघोषित माल मिला है। इस माल पर अब 36 प्रतिशत टैक्स जमा कराना होगा। फर्म से कच्ची रसीदें, बिलबुक व अन्य दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें सीज कर दिया गया है। साढ़े तीन हजार किलो से अधिक ब्रास, 520 किलो ब्रास स्क्त्रस्ैप, साठ किलो जिंक स्क्त्रस्ैप, 55 किलो जिंक इंगट कोयला आदि सीज किया है। जांच टीम में एसी आदित्य मिश्रा, ईशा गौतम, रंजीत रमन, संजीव कुमार,अजमल खान, सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

फहद मेटल वर्क्स की प्रारंभिक जांच में 50 लाख की फर्जी आईटीसी लेने का प्रकरण प्रकाश में आया है। बीस लाख का माल सीज किया है। कार्रवाई के दौरान अलीगढ़ की कई बड़ी फर्मों का नाम सामने आया है। उनके नाम के पर्चे यहां मिले हैं। इसमें कंपनियों ने धातुओं की खरीद बिक्त्रस्ी की है। अभी जांच जारी है। कई अन्य फर्मों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर, एसआईबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed