फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SIB caught tax evasion of more than 50 lakhs

एसआईबी ने पकड़ी 50 लाख से अधिक की कर चोरी

Wed, 24 Aug 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
SIB caught tax evasion of more than 50 lakhs
वाणिज्यकर विभाग के विशेष जांच प्रकोष्ठ (एसआईबी) टीम ने तुर्कमान गेट इलाके में छापा मारकर बिना बिल माल माल खरीदने वाली दो फर्मों का माल जब्त किया है। यहां से 50 टन से अधिक पीतल, जिंक तथा अन्य सामान बरामद किया है। अब तक की जांच में चेन्नई से बिना बिल बिल्टी के पीतल मंगाने की 50 लाख से अधिक की कर चोरी उजागर की गई है। विस्तृत जांच में अधिक राशि की टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर (एसआईबी) के डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार सिंह के अनुसार तुर्कमान गेट स्थित इकरा मेटल और तुर्कमान गेट हड्डी गोदाम के पास सुभाना मेटल कंपनी पर देर शाम को छापा मारा गया । इस दौरान इकरा मेटल स्वामी अलय हसन ने दिल्ली की मलिक मेटल फर्मे से माल खरीदना दिखाया है।
विज्ञापन

मगर वह फर्म क्रियाशील नहीं पाई गई। इसी दफ्तर से दो फर्म भी चल रही थीं। इसी जगह से सुभाना मेटल का गोदाम भी दिखाया गया। उसकी भी जांच हुई। दोनों फर्मों से 50 लाख से अधिक का माल जब्त किया गया है। 50 लाख से अधिक राशि की कर चोरी उजागर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है । सुभाना मेटल की स्वामी कौशर जहां का काम सलीम अंसारी देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्तक एसआईबी का कहना है कि ये फर्में दो नंबर में माल मंगाकर यहां सप्लाई दे रही हैं। चेन्नई से माल आने की सूचना पर यह कार्रवाई की है। अब इनसे माल खरीदने वाली फर्मों को देखा जा रहा है। उन पर भी कार्रवाई होगी। जांच में उजागर हुआ है कि इकरा मेटल का माल मार्डन ट्रांसपोर्ट से आता है।

पूर्व में भी इनका माल पकड़ा गया था। इसी जांच में इकरा व सुभाना का नाम उजागर हुआ था। अब जब्त माल सीज कर दोनों को नोटिस दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में ईशा गौतम, संजीव, आदितेय, संजीव गौतम, इमरान खान, एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed