फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shri Krishna Jnmasthami

शहर में मच गया शोर, जब रात में जन्मा माखन चोर

Sat, 24 Aug 2019 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Jnmasthami
कान्हाजी को लेकर जाते नन्हे वासुदेव। - फोटो : CITY OFFICE
जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार रात 12 बजे शहर में उस समय शोर मच गया। जब ब्रज के लाडले रहे माखन चोर ने जन्म लिया। श्री वार्ष्णेय मंदिर में कर्मयोगी के जन्म की जीवंत झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वार्ष्णेय मंदिर के साथ कान्हा के स्वागत के लिए पुलिस लाइंस व पीएसी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

श्री वार्ष्णेय मंदिर में कान्हा के स्वागत के लिए सतरंगी लाइटों से परिसर सजाया गया। जन्माष्टमी के कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह दस बजे लड्डू गोपाल के दुग्धाभिषेक से हुआ। शाम छह बजे मनोहारी श्रृंगार व पोशाकें पहनाकर ठाकुरजी के दर्शन खोले गए। भगवान के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर शाम से पूरे मंदिर परिसर में अमरनाथ बर्फानी गुफा, संगीतमय सतरंगी फव्वारा व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। विजयगढ़ और हाथरस से आईं झांकियों ने भी लोगों का मन मोहा।
विज्ञापन

रात 12 बजे कृष्ण का जन्म होने पर दुग्धाभिषेक कर गोकुल छोड़ने की जीवंत झांकी देखने के लिए भीड़ उमड़ी। 100 सेवादारों व पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे भीड़ को काबू किया। झांकी के बाद रात्रि में भक्तों को प्रसादी बांटी गईं। यहां महंत पं. मनोज मिश्रा, व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्त्रस्ैप वाले, पुखराज सराफ, राजाराम मित्र, एलडी वार्ष्णेय ओम प्रकाश मास्टर साउंड, राजेंद्र पीतल, मुन्नालाल बीड़ी वाले, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में दिखी ब्रज की छटा
पुलिस लाइंस में भी शुक्रवार को नटखट नंदलाल के जन्म के लिए विशेष जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यहां ब्रज की छटा देखने को मिली। वहीं पुलिस लाइंस स्थित मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मेयर शकुंतला भारती, महिला आयोग की सदस्य राम सखी कठेरिया, भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष ठा. श्यौराज सिंह ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इसके बाद नेशनल कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक पाठशाला पुलिस लाइन के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्थानीय बाल कलाकारों व गुंजन एंड पार्टी द्वारा चरकुला नृत्य, मयूर नृत्य, झांकी दर्शन व रासलीला की छवि दिखाकर ब्रज की छटा बिखेरी। अंत में फूल होली का भी आयोजन हुआ।
रात कान्हा के जन्म लेने के बाद प्रसाद वितरण कर नंदोत्सव मनाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसपी देहात मणिलाल पाटीदार, एसपी सिटी अभिषेक, एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार, सीओ संजीव दीक्षित, विशाल पांडेय, आरआई सोमदत्त शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
38वीं वाहिनी पीएसी पर लगा मेला
38वीं वाहिनी पीएसी पर शुक्रवार को जन्माष्टमी कार्यक्रम के तहत मेला लगा। मंदिर परिसर में आकर्षक झांकियां तथा हिडोले सजाए गए थे।
गोवर्धन पर्वत, मथुरा, यमुना, कृष्ण जन्मस्थान, सैनिक छावनी, बरसाना, कंस कारागार, कैलाश पर्वत, कालीदह की भव्य झांकी देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में झालर, लाइटें, फूल माला आदि से सजाया गया था।
दिन भर भजन कीर्तन चलते रहे। रात में कान्हा के जन्म होने पर बधाईयां दी गईं और प्रसादी का वितरण किया। इस मौके पर सेनानायक अनीस अहमद अंसारी, सहायक सेनानायक उमर दराज खां, शिविरपाल, सोमवीर सिंह, देश दीवक, मेजर धीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हरे कृष्ण भक्ति केंद्र का भव्य हरिनाम संकीर्तन आज
हरे कृष्ण भक्ति केंद्र द्वारा आज शहर के एक बैंक्युट हॉल में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें भव्य हरिनाम संकीर्तन, वैष्णव भक्तों द्वारा भजन संध्या आकर्षण का केंद्र रहेगा।

शुक्रवार को दिनभर श्रद्धालुओं तथा युवाओं ने मिलकर हरिनाम संकीर्तन तथा अन्य आयोजनों की रिहर्सल की। पूरे दिनभर शहर में लगे लाउडस्पीकरों पर हरे राम हरे कृष्ण की धुन गूंजती रही। जबकि आज बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, भगवान की आरती, अभिषेक, कृष्ण प्रसादम के साथ लघुनाटिका का आयोजन किया जाएगा। बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति, ग्रुड डांस, महाअभिषेक का आयोजन होगा।

 मिनर्वा पब्लिक स्कूल में राधा-कृष्ण के स्वरूप में बच्चों ने मनमोह लिया।

मिनर्वा पब्लिक स्कूल में राधा-कृष्ण के स्वरूप में बच्चों ने मनमोह लिया। - फोटो : CITY OFFICE

रेडिएंट स्टार्स स्कूल में मटकी लेकर बैठी गोपिकाओं के वेश में छात्राएं।

रेडिएंट स्टार्स स्कूल में मटकी लेकर बैठी गोपिकाओं के वेश में छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE

विश्व भारती पब्लिक स्कूल में राधा कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चे।

विश्व भारती पब्लिक स्कूल में राधा कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चे।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed