{"_id":"695a004a4065a394c6077a42","slug":"shri-barhasaini-college-society-oath-taking-ceremony-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बारहसैनी सोसाइटी का शपथ ग्रहण समारोह आज, चुनाव अधिकारी और अध्यक्ष में रार, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बारहसैनी सोसाइटी का शपथ ग्रहण समारोह आज, चुनाव अधिकारी और अध्यक्ष में रार, यह है मामला
Sun, 04 Jan 2026 11:23 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:23 AM IST
सार
4 जनवरी को दोपहर 12 बजे एसवी कॉलेज के शेखर सराफ सभागार में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
निर्वाचित सचिव आकाश दीप, सदस्य शैलेंद्र कुमार वार्ष्णेय, प्रधान डॉ उमाशंकर वार्ष्णेय
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की श्री बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। 4 जनवरी को दोपहर 12 बजे एसवी कॉलेज के शेखर सराफ सभागार में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है, लेकिन उससे पहले चुनाव अधिकारी और अध्यक्ष में समारोह को लेकर रार छिड़ गया है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी भुवनेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि नियमानुसार केवल चुनाव अधिकारी ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने और जीत का प्रमाणपत्र प्रदान करता है। शहर से बाहर होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह कराया जाना नियमों के विरुद्ध है। इसे वैध नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... श्री बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी: डॉ उमाशंकर बने प्रधान, आकाशदीप वार्ष्णेय चुने गए सचिव, यहां देखें पूरा रिजल्ट
विज्ञापन
उन्होंने शपथ ग्रहण कराने के लिए किसी को नियुक्त भी नहीं किया है। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय ने चुनाव अधिकारी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व चुनाव अधिकारी व चुनाव ट्रिब्यूनल रहे सुधीर कुमार द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। यह पूरी तरह वैधानिक है। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह अनिवार्य नहीं, बल्कि एक परंपरा है।