फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shot over cigarette money, one injured

Aligarh News: सिगरेट के पैसे मांगे, तो कैंटीन चालक को मारी गोली, आरोपियों की तलाश जारी

Fri, 05 Jan 2024 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 05 Jan 2024 12:22 AM IST
सार

शराब के ठेके के समीप कैंटीन पर कुछ लोगों के साथ सिगरेट के पैसे मांगने पर कैंटीन मालिक की शराबियों से कहासुनी हो गई। जिसमें एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी, जो करनपाल के माथे पर जा लगी। गोली मारने के बाद आरोपी भाग गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
 

विज्ञापन
Shot over cigarette money, one injured
सिगरेट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव अरनी चौराहे स्थित शराब के ठेके के पास कैंटीन चालक से सिगरेट के पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान कैंटीन चालक करनपाल पुत्र बीरी सिंह को आरोपी ने गोली मार दी।

विज्ञापन


करनपाल पुत्र बीरी सिंह निवासी अरनी चौराहे पर शराब के ठेके के समीप कैंटीन चलाते हैं। 4 जनवरी को कुछ लोगों के साथ सिगरेट के पैसे मांगने पर कैंटीन मालिक करनपाल की शराबियों से कहासुनी हो गई। जिसमें एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी, जो करनपाल के माथे पर जा लगी। गोली मारने के बाद आरोपी भाग गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित के बेटे रोहित की तहरीर के आधार पर आरोपित कुमारपाल पुत्र कल्याण सिंह निवासी तालनगर थाना गोंडा व केशव निवासी गांव खेड़ा सत्तू के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed