{"_id":"674bfb4aa2f6f4a85b091a5c","slug":"shortage-of-bus-drivers-and-conductors-in-aligarh-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर ही नहीं: 70 बसें वर्कशाॅप में खड़ी, 30 और मिलने जा रहीं, 100 चालकों के लिए रोजगार मेला 2 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर ही नहीं: 70 बसें वर्कशाॅप में खड़ी, 30 और मिलने जा रहीं, 100 चालकों के लिए रोजगार मेला 2 दिसंबर को
Sun, 01 Dec 2024 11:30 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:30 AM IST
सार
बस स्टाफ की कमी को लेकर 2 व 3 दिसंबर को रोजगार भर्ती मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रिक्त चल रहे करीब 100 संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी। चालक की आयु 23 वर्ष 06 माह से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ परिक्षेत्र की करीब 70 रोडवेज बसें चालक-परिचालक न होने से वर्कशाॅप में खड़ी हैं। इन बसों का संचालन न होने से विभिन्न शहरों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह हालात तब हैं, जब रोडवेज को मांग के अनुरूप जल्द ही 30 नई बसें मिलने जा रही हैं। अब इनके लिए भी स्टाफ का टोटा बना रहेगा।
विज्ञापन
रोडवेज प्रबंधन ने स्टाफ की कमी दूर करने के लिए दो व तीन दिसंबर को रोजगार भर्ती मेले का आयोजन किया है। जिसमें संविदा चालक के रिक्त चल रहे 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अलीगढ़ परिक्षेत्र में अलीगढ़, बुद्ध विहार, एटा, कासगंज, हाथरस, अतराैली व नराैरा डिपो समेत कुल सात डिपो हैं। सभी डिपो की बसों के लिए चालक-परिचालकों की कमी चल रही है। इसके चलते सभी 690 बसों का संचालन पूरी क्षमता के साथ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
पर्याप्त संख्या में बसें न चल पाने से विभिन्न रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले काफी समय से अलीगढ़ परिक्षेत्र की करीब 70 बसें वर्कशाॅप में ही खड़ी हुई हैं। इससे रोडवेज को रोजाना हजारों रुपये के राजस्व के घाटे के साथ ही यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि बस स्टाफ की कमी को लेकर 2 व 3 दिसंबर को रोजगार भर्ती मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रिक्त चल रहे करीब 100 संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित चालक की आयु 23 वर्ष 06 माह से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है।