फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shopkeeper Puts Child On Hot Kadhai For Asking Milk Fast

मासूम के साथ हैवानियत: बच्चे ने मांगा दूध, दुकानदार ने बैठा दिया गर्म कढ़ाई पर, कूल्हे-कमर के नीचे त्वचा जली

Sun, 25 Oct 2026 01:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 25 Oct 2026 01:50 PM IST
सार

बच्चे ने दुकानदार से जल्दी दूध मांगा। दुकानदार ने गुस्से में उसे गर्म कढ़ाई में ही बिठा दिया। जिससे बच्चा झुलस गया। देहलीगेट पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
Shopkeeper Puts Child On Hot Kadhai For Asking Milk Fast
बच्चे ने दुकानदार से मांगा दूध - फोटो : एआई

विस्तार

अलीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के नगला महताब में दूध लेने पहुंचे छह साल के बच्चे को दुकानदार ने गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया। इससे बच्चा कमर के निचले हिस्से और कूल्हों में गंभीर रूप से झुलस गया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


बच्चे के पिता सुंदरलाल ने बताया कि उनका छह साल का बेटा शनिवार देर रात दुकान पर दूध लेने गया था। आरोप है कि बच्चे ने दुकानदार से जल्दी दूध देने को कहा तो दुकानदार लल्लू गुस्सा हो गया। इसके बाद दुकानदार ने बच्चे को जबरन गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया। गर्म सतह के संपर्क में आने से बच्चे के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। 
विज्ञापन


पिता के अनुसार, बच्चे के कूल्हे और कमर के निचले हिस्से की त्वचा गंभीर रूप से जल गई है। देहलीगेट पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सीओ प्रथम कमलेश कुमार के अनुसार मामले में दोनों ही पक्षो में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed