फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shopkeeper beaten up for spitting in juice, counter broken

जूस में थूकने का आरोप: दुकानदार को पीटा, काउंटर तोड़ा, सामान फेंका, जमकर हुआ हंगामा, जांच शुरू

Thu, 24 Apr 2025 11:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 11:06 AM IST
सार

जूस वाले पर थूक और पेशाब मिलाकर बेचने को लेकर हंगामा हो गया। दुकानदार को पीट दिया गया। काउंटर को तोड़ दिया गया और सामान को फेंक दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Shopkeeper beaten up for spitting in juice, counter broken
जूस की दुकान में हुई तोड़फोड़ के बाद सामान को देखते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्णजयंती नगर स्थित राज्य कर्मचारी गेट के सामने 23 अप्रैल को कुछ लोगों ने एक दुकानदार पर जूस में पेशाब मिलाने का आरोप लगा कर हंगामा कर दिया। गुस्साए लोगों ने दुकानदार को पीटा। काउंटर में तोड़फोड़ कर दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुकानदार ने खुद ही काउंटर व सामान सड़क पर फेंक दिया और वहां से भाग गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुईन उर्फ मोनू की राज्य कर्मचारी गेट के सामने जूस की दुकान है। 23 अप्रैल शाम करीब आठ बजे एक महिला प्रोफेसर अपनी बेटी के साथ जूस पीने दुकान पर पहुंची। जूस लेते समय महिला को शक हुआ कि दुकानदार ने दूसरे बर्तन में रखे पेशाब को जूस में मिला दिया है। इस पर महिला ने विरोध किया तो दूसरे लोग आ गए। 
विज्ञापन

काउंटर गिरा हुआ और सामान बिखरा हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें पूरी जानकारी हुई तो आक्रोश भड़क गया, क्योंकि दुकानदार एक समुदाय विशेष से जुड़ा हुआ है। इस पर लोग और भड़क गए। हंगामा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। काउंटर फेंककर शीशे तोड़ डाले। फल, सब्जियां व अन्य सामान भी फेंक दिया। इस बीच दुकानदार वहां से भाग गया। हंगामे की सूचना पर क्वार्सी पुलिस माैके पर पहुंची तो वहां माैजूद भीड़ इधर-उधर हो गई।

सीओ सिविल लाइंस अभय पांडेय ने बताया कि दुकानदार द्वारा जूस में थूकने की जानकारी मिली है। कुछ लोग पेशाब मिलाने का आरोप लगा रहे थे। माैके पर न कोई शिकायतकर्ता मिला है और न ही दुकानदार सामने आया है। मामले में जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed