{"_id":"5772da564f1c1b0f3e79b2a2","slug":"shooters-of-the-bsp-leader-s-murder-police-said-adding-links","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटरों ने की बसपा नेता की हत्या, पुलिस जोड़ रही कड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटरों ने की बसपा नेता की हत्या, पुलिस जोड़ रही कड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
जगधीर
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गभाना इलाके के गांव चांदनेर के पूर्व प्रधान व बसपा नेता जगधीर सिंह की हत्या शूटरों की मदद से कराई गई। यह संकेत पुलिस को अब तक की जांच में मिले हैं। खैर इलाके के एक चर्चित दबंग परिवार की भूमिका को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इधर, गांव में तनाव बरकरार है, जिसके मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात है। वहीं नामजदों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगातार दबिश दे रही है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री व एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने मंगलवार को डीआईजी गोविंद अग्रवाल से मुलाकात कर राजनीतिक साजिश के तहत हुई हत्या में सही जांच व शूटरों की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया।
सोमवार सुबह राशन डीलर के चुनाव से ऐन पहले पूर्व प्रधान जगधीर सिंह की हत्या में मौजूदा प्रधान सुरेश बघेल को साजिश का आरोपी बनाते हुए लोग नामजद किए गए हैं, जबकि 4 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। जो चार आरोपी बनाए गए हैं, उनको लेकर अब तक की जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह भाड़े के शूटर थे। अब यह शूटर कहां से किस स्तर पर मुहैया कराए गए। इसे लेकर पुलिस ने कड़ियां जोड़ना शुरू कर दिया है। अब तक की जांच बदमाशों के भागने के रास्ते आदि की जानकारी के बाद पुलिस खैर इलाके के एक चर्चित दबंग परिवार की भूमिका परख रही है। संकेत मिले हैं कि हत्या के बाद शूटर उस तरफ जाते देखे गए। इसके बाद गायब हो गए।
एसओ गभाना मो. असलम इतना ही बताते हैं कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, भाड़े के शूटरों की तलाश के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इधर, दुपहर में पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह ने डीआईजी से मुलाकात कर यही विषय रखा कि हत्या राजनीतिक रंजिश के तहत हुई है। इसमें भाड़े के शूटर बुलाए गए हैं। इसलिए प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो और जल्द से जल्द आरोपी जेल भेजे जाएं।