{"_id":"5d27976c8ebc3e6d080692fc","slug":"shooted-man-injured-aligarh-news-ali208101538","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरना मोड़ पर युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकरना मोड़ पर युवक को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडराक थाना क्षेत्र के सिकरना गांव केे मोड़ पर बुधवार देर रात को गांव के एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली युवक के दायें हाथ की बाजू में जा धंसी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हमले के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। हालांकि परिजन इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल थाना पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई है।
मडराक के गांव सिकरना निवासी अंकित पुत्र भूपेंद्र नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। अंकित के बड़े भाई प्रवीण के मुताबिक एक सप्ताह पहले ही छुट्टियों पर गांव आया था। बुधवार रात को शहर से लौटकर घर आ रहा था। गांव के मोड़ पर अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उसके दायें हाथ की बाजू में जा धंसी। भाई ने राहगीरों की मदद से पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रवीण के मुताबिक भाई पर हमला किसने और क्यों किया इसके बारे में पता नहीं लग सका है। शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी जाएगी। इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार युवक के संबंध में पूछताछ करने पर उसके प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। संभवत: इसी के चलते उस पर हमला हुआ है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।