अलीगढ़ हत्याकांड : मारपीट और सदमे से हुई थी बच्ची की मौत, नहीं मिली एक किडनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची के हत्याकांड में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहला देने वाली है। बच्ची की एक किडनी नहीं मिली। एक हाथ शरीर से अलग था। मासूम को इस कदर मारा गया था कि उसकी नोजल ब्रिज (नाक और माथे को जोड़ने वाली हड्डी) टूट गई थी।
उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते बच्ची की मौत सदमे से हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों की टीम ने किया था जिसकी रिपोर्ट आ गई है।डाक्टरों के पैनल में डा. नवीन कुमार, डा. केके शर्मा, डा. उज्मा शामिल थीं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट डाक्टरों ने विस्तार से लिखा है। डाक्टरों ने संभावना जताई है कि हत्या चार दिन पहले हुई है। बच्ची के मुंह, नाक, जननांग औेर छाती के पीछे बांई ओर के हिस्से में कीड़े पड़ गए थे। शरीर की खाल जगह-जगह से छूट रही थी।
बाएं घुटने के थोड़ा नीचे फ्रैक्चर था, दोनों आंखों की पुतली के टिस्सू सूख गए थे
सिर के बाल और नाखून आसानी से निकल रहे थे। बाएं घुटने के थोड़ा नीचे फ्रैक्चर था। दोनों आंखों की पुतली के टिस्सू सूख गए थे। पेट पर काले सफेद धब्बे पड़ गए थे। बांई ओर से छाती के नीचे की पसलियां दिख रही थीं। डॉ. केके शर्मा के अनुसार बुरी तरह से मारने पीटने के कारण बच्ची की मौत सदमे से हो गई थी।
दूसरी ओर बाल आयोग ने ने मीडिया रिपोर्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी की है। आयोग का कहना है कि मीडिया इस मामले की रिपोर्टिंग में थोड़ी सावधानी बरते। किसी भी तरह से बच्ची की पहचान बाहर नहीं आनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो यह एक दंडनीय अपराध होगा।