फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shocking post mortem report of baby girl in Aligarh murder case

अलीगढ़ हत्याकांड : मारपीट और सदमे से हुई थी बच्ची की मौत, नहीं मिली एक किडनी

Sat, 08 Jun 2019 01:27 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 08 Jun 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Shocking post mortem report of baby girl in Aligarh murder case
अलीगढ़ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची के हत्याकांड में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहला देने वाली है। बच्ची की एक किडनी नहीं मिली। एक हाथ शरीर से अलग था। मासूम को इस कदर मारा गया था कि उसकी नोजल ब्रिज (नाक और माथे को जोड़ने वाली हड्डी) टूट गई थी। 

विज्ञापन


उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते बच्ची की मौत सदमे से हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों की टीम ने किया था जिसकी रिपोर्ट आ गई है।डाक्टरों के पैनल में डा. नवीन कुमार, डा. केके शर्मा,  डा. उज्मा शामिल थीं। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट डाक्टरों ने विस्तार से लिखा है। डाक्टरों ने संभावना जताई है कि हत्या चार दिन पहले हुई है। बच्ची के मुंह, नाक, जननांग औेर छाती के पीछे बांई ओर के हिस्से में कीड़े पड़ गए थे। शरीर की खाल जगह-जगह से छूट रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

बाएं घुटने के थोड़ा नीचे फ्रैक्चर था, दोनों आंखों की पुतली के टिस्सू सूख गए थे

सिर के बाल और नाखून आसानी से निकल रहे थे। बाएं घुटने के थोड़ा नीचे फ्रैक्चर था। दोनों आंखों की पुतली के टिस्सू सूख गए थे। पेट पर काले सफेद धब्बे पड़ गए थे। बांई ओर से छाती के नीचे की पसलियां दिख रही थीं। डॉ. केके शर्मा के अनुसार बुरी तरह से मारने पीटने के कारण बच्ची की मौत सदमे से हो गई थी। 

दूसरी ओर बाल आयोग ने ने मीडिया रिपोर्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी की है। आयोग का कहना है कि मीडिया इस मामले की रिपोर्टिंग में थोड़ी सावधानी बरते। किसी भी तरह से बच्ची की पहचान बाहर नहीं आनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो यह एक दंडनीय अपराध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed