{"_id":"5f3d8bfea99da62f7734daa3","slug":"shocking-campaign-to-send-dairies-out-of-the-cit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः डेयरियों को शहर से बाहर भेजने के अभियान को झटका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः डेयरियों को शहर से बाहर भेजने के अभियान को झटका
Thu, 20 Aug 2020 02:04 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 20 Aug 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
डेरी संचालकों से वार्ता करते सांसद सतीश गौतम।
- फोटो : neeraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरियों को शहर से बाहर भेजने के अभियान को झटका लगता दिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास यह मामला पहुंच गया है। मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद सांसद सतीश कुमार गौतम ने घोषणा कि किसी को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। डेयरी संचालकों के लिए शहर से बाहर जमीन का इंतजाम कर आवंटित किया जाएगा। उसके बाद नए स्थान पर डेयरी संचालित होगी।
विद्यानगर स्थित सांसद कार्यालय के समीप स्थित पार्क में सुबह-सुबह डेयरी संचालकों भी भीड़ लग गई। डेयरी संचालकों ने सांसद सतीश गौतम से शिकायत की कि नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा शहर के डेयरियों को जबरन बाहर भेजा जा रहा है। उनका उत्पीड़न हो रहा है और उनकी स्थिति विस्थापितों जैसी हो गई है।
सांसद सतीश गौतम ने फोन पर डेयरी संचालकों की समस्याओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया। सांसद ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त को फोन कर जरूरी निर्देश दिए हैं। सांसद ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त से फोन पर बातकर डेयरी संचालकों को आश्वस्त किया कि भाजपा शासन में किसी गरीब का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर के बाहर जमीन चिन्हित कर अन्य शहरों की तरह डेयरी संचालित होगी। सतीश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री का कहना है कि हम गरीबों को घर देने का काम करते हैं, किसी को बेघर करने का नहीं। घोषणा के बाद विद्यानगर स्थित पार्क में सांसद के पक्ष में खूब नारे लगे। उल्लेखनीय है कि न्यायालय एवं शासन के आदेश पर नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा शहर में संचालित डेयरियों को सीमा से बाहर किया जा रहा है। पशुओं के मल-मूत्र को नाले में बहाए जाने के कारण शहर की नालियां जाम हो जाती हैं। जिन क्षेत्रों में डेयरी संचालित हो रही है, उस एरिया में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सांस लेना मुश्किल है।
किसी को एक पैसा मत देना, मांगे तो हमें बताओ...
डेयरी संचालकों से बातचीत के दौरान सांसद सतीश गौतम अधिकारियों को लेकर काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि कोई नोटिस दे तो न लड़ों व न डरों। किसी को एक पैसा मत देना। कोई मांगे तो हमें बताओ। किसी की हिटलरी नहीं चलेगी। अफसर यहां सेवक बनकर आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपके लिए काम कर रहे हैं। अधिकारी आपके पास आए तो उसका वीडियो बनाएं।
गोबर नालियों में नहीं बहाओ
सांसद सतीश गौतम ने डेयरी संचालकों से कहा कि गोबर नालियों में नहीं बहाओ। उसे जमा करों। हम बताएंगे कि उसे कहा देना है। मैं दूध का काम करता हूं। पशुपालकों की समस्याओं को जानता हूं। किसान आपके यहां से गोबर पैसे देकर ले जाएंगे। कही सस्ती जमीन मिले तो हमें भी बताओ। एक जगह डेयरी फार्म हो जाएंगे तो शहर का वातावरण अच्छा हो जाएगा।
डेयरी संचालकों को नोटिस दिया गया है। डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अभी तक शासन या प्रशासन से कोई निर्देश नहीं मिला है। अगर कुछ निर्देश आता है तो शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करेंगे।
- राजबहादुर सिंह, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम