फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shobhayatra

अलीगढ़ : शिव-पार्वती शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

Fri, 04 Mar 2022 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Shobhayatra
शिव पार्वती शोभा यात्रा में प्रस्तुति देते कलाकार । - फोटो : CITY OFFICE
अचलेश्वर सेवा समिति द्वारा बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत शिव-पार्वती शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा व पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिव-पार्वती डोले के दर्शन किए।
विज्ञापन

शोभायात्रा अचलताल स्थित अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर पालीवाल इंटर कॉलेज, हाथरस अड्डा, दुबे का पड़ाव होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान गणेश, राधा-कृष्ण, काली, लड्डू गोपाल सहित अन्य झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा। शोभायात्रा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई जगह लोगों ने काली से खप्पर भरवाया। प्रसाद वितरित किया गया। समिति द्वारा शुक्रवार को सुंदर कांड पाठ आयोजित होगा। इस मौके पर महामंत्री अनिल बजाज, इंद्र गोपाल वार्ष्णेय, राज बहादुर गुप्ता, मनोज शर्मा, मुकेश साईं, अनिल शिव, जय शंकर उपाध्याय, अशोक अग्रवाल, दिनेश वर्मा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed