फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shivshreet Foods declared the first pioneer unit of Aligarh

Aligarh News: शिवश्रित फूड्स जनपद की पहली पायनियर इकाई घोषित, 15 साल तक मिलेगी इलेक्टि्ीसिटी ड्यूटी में छूट

Tue, 28 Mar 2023 07:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 07:47 PM IST
सार

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित औद्योगिक नीति  के तहत पायनियर इकाई घोषित होने पर इंडस्ट्री को 15 वर्ष तक इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट प्रदान की जाएगी। सामान्य तौर पर यह छूट 10 वर्ष तक दिए जाने का प्राविधान है।

विज्ञापन
Shivshreet Foods declared the first pioneer unit of Aligarh
डीएम इंद्र विक्रम सिंह बैठक लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शिवाश्रित फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को जनपद की प्रथम पायनियर इकाई घोषित किया है। इसके लिए स्वयं डीएम ने इकाई स्वामी निशांत एवं प्रशांत को बधाई भी दी है। 

विज्ञापन


डीएम ने कहा है कि उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। अलीगढ़ जनपद दिल्ली एनसीआर से सटा होने के कारण रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने के कारण कच्चे माल एवं उत्पादों का आवागमन सरलता के साथ होने के कारण इकाईयों के संचालन के लिए काफी सुविधाजनक है। प्रदेश सरकार भी नवीन इकाईयों की स्थापना, विस्तारीकरण एवं संचालन के लिए नई औद्योगिक नीति के तहत निवेशकों, उद्यमियों को विभिन्न प्रकार की सहूलियतें प्रदान कर रही है। 
विज्ञापन


15 वर्ष तक इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट
संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित औद्योगिक नीति  के तहत पायनियर इकाई घोषित होने पर इंडस्ट्री को 15 वर्ष तक इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट प्रदान की जाएगी। सामान्य तौर पर यह छूट 10 वर्ष तक दिए जाने का प्राविधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed