फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shivpal Singh, Bhupendra Chaudhary and Kailash Vijayvargiya pays tribute to former CM Kalyan Singh

अलीगढ़: पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई राजनेता, शिवपाल सिंह, भूपेंद्र चौधरी और विजयवर्गीय ने परिजनों को दी सांत्वना

Wed, 25 Aug 2021 03:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Aug 2021 03:54 PM IST
सार

प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, पौत्र एवं वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह समेत अन्य परिजनों को सांत्वना दीं।
 

विज्ञापन
Shivpal Singh, Bhupendra Chaudhary and Kailash Vijayvargiya pays tribute to former CM Kalyan Singh
कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई राजनेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़े संख्या में राजनेताओं का अलीगढ़ पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार को प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पंचायती राज विभाग मंत्री भूपेंद्र चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। 

विज्ञापन


शिवपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि
बुधवार को प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव अलीगढ़ पहुंचे। इसके बाद वह मैरिस रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, पौत्र एवं वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह समेत अन्य परिजनों को सांत्वना दीं।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने परिजनों को दी सांत्वना
इसके बाद अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित आवास पर पहुंच कर प्रदेश के पंचायती राज विभाग मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर गमगीन परिजनों को सांत्वना दी। पंचायती राज विभाग मंत्री ने कहा पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वाले एक दल के नेता को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा से दूरी बनाने पर पछतावा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद लौटते समय प्रदेश के पंचायती राज विभाग मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया था, उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य करते हुए प्रदेश को विकास की राह दिखाई।जिले में लगातार वीवीआईपी मुवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 

अयोध्या में जो भव्य राम मंदिर बन रहा है, कहीं ना कहीं कल्याण सिंह की उसमें भूमिका मुख्य है। वह राम जन्मभूमि मंदिर के नायक थे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कद को किसी दल की सीमा तक सीमित नहीं किया जा सकता है। वह देश के एक बड़े नेता थे, उनके निधन से निश्चित प्रदेश और देशवासियों को बड़ी क्षति हुई है, लेकिन हम सभी लोग संकल्पित हैं कि उनके जो अधूरे कार्य रह गए हैं हम उनको पूरा करेंगे और उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को उन्नति पर पहुंचाएंगे। 

उनकी अंतिम यात्रा से दूरी बनाने वाले एक दल के नेता को अपने ऊपर पछतावा होगा। वह लोग पिछड़ों के नाम पर सुविधा की राजनीति कर समाज को तोड़ने की राजनीति कर रहे है, पिछड़े वर्ग के नाम पर राजनीति करने वाले एक दल ने विशेष वर्ग के लिए कार्य किया है। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ उनके पुत्र एवं एटा के भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया सहित अन्य परिजनों को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति रखने का ढांढस बढ़ाया है।

कैलाश विजयवर्गीय ने एएमयू में पोस्टर लगाकर निंदा के मामले को निंदनीय बताया
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मैरिस रोड स्थित आवास पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
गमगीन परिजनों को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति रखने की सांत्वना दी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को कुशल प्रशासक व लोकप्रिय राजनेता बताया। 

एएमयू वीसी तारिक मंसूर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर एएमयू में पोस्टर लगाकर निंदा के मामले को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि देश तोड़ने की मानसिकता वाली एक विचारधारा अलीगढ़ सहित पूरे देश में कार्य कर रही है। 

देश तोड़ने की मानसिकता वाली विचारधारा मोदी के दौड़ते विकास रथ को रोकने का प्रयास कर रही है लेकिन देश और देश की जनता इस प्रकार की मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेगी। ऐसी मानसिकता वाले लोग बेनकाब होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed