फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shivnarayan Sharma selected in deaf Indian team

Aligarh News: मूकबधिर भारतीय टीम में शिवनारायण का चयन, टी-20 डेफ क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलेंगे

Sun, 27 Aug 2023 06:09 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 06:09 PM IST
सार

यह शिवनारायण शर्मा का दूसरा विश्वकप है। इससे पहले भी 2015 में वो भारत के लिए एक विश्वकप खेल चुके हैं। इसमें भारत की टीम विजेता बनी थी। वर्ष 2022 में दुबई में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में वो भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

विज्ञापन
Shivnarayan Sharma selected in deaf Indian team
क्रिकेटर शिवनारायण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कतर के दोहा में एक से 12 दिसंबर तक होने वाले टी-20 डेफ क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारतीय डेफ (मूकबधिर) क्रिकेट टीम में अलीगढ़ के शिवनारायण शर्मा का चयन हो गया है। यह शिवनारायण शर्मा का दूसरा विश्वकप है। इससे पहले भी 2015 में वो भारत के लिए एक विश्वकप खेल चुके हैं। इसमें भारत की टीम विजेता बनी थी।

विज्ञापन


शिवनारायण शर्मा
विज्ञापन


महानगर के गणेश कूंचा के शिवनारायण अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करते हैं। उनके पिता मुकेश कुमार शर्मा एक बिजली मिस्त्री हैं, वो भी मूकबधिर हैं। एकेडमी के कोच अजय शर्मा ने बताया कि शिवनारायण विकेट कीपर और बल्लेबाज हैं। वह आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शिवनारायण शर्मा का दूसरा विश्वकप है। इससे पहले भी 2015 में वो भारत के लिए एक विश्वकप खेल चुके हैं। इसमें भारत की टीम विजेता बनी थी। वर्ष 2022 में दुबई में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में वो भारतीय टीम का हिस्सा रहे। शिवनारायण के भारतीय टीम में चयन पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन अशोक सक्सेना और अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने उन्हें बधाई दी है। कोच अजय शर्मा ने उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed