फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shiva devotees leave for Haridwar to bring Ganges wate perform Jalabhishek on Shivratri

Mahashivratri 2023: गंगाजल लाने को शिव भक्त हरिद्वार रवाना, 18 फरवरी को शिवरात्रि पर करेंगे जलाभिषेक

Sat, 11 Feb 2023 07:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 07:03 PM IST
सार

शिवभक्तों ने मोहल्ला पांचविसा के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और कंधे पर पुरानी कांवड़ लेकर ढोल-नगाड़ों के बीच कांवड़ियों का जत्था हरिद्वान रवाना हो गया। 18 फरवरी को शिव भक्त कांवड़ लेकर लौटेंगे और हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से प्राचीन शिव मंदिर और अंडारेश्वर मंदिर के शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे।

विज्ञापन
Shiva devotees leave for Haridwar to bring Ganges wate perform Jalabhishek on Shivratri
हरिद्वार रवाना होते शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व के निकट आते ही जट्टारी कस्बा में शिव भक्ति की बयार बहने लगी है। शिव भक्तों ने कांवड़ में गंगाजल लाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को कस्बा से जय शिव कांवड़ मंडल के 30 युवाओं का जत्था गुरु मोहन शर्मा के नेतृत्व में गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। 

विज्ञापन


रवानगी से पहले शिवभक्तों ने मोहल्ला पांचविसा के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और कंधे पर पुरानी कांवड़ लेकर ढोल-नगाड़ों के बीच नृत्य करते हुए जरतौली मोड़ पर पहुंचे। शिवभक्तों का कस्बा के व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जरतौली मोड़ से कैंटर में बैठकर कांवड़ियों का जत्था हरिद्वान रवाना हो गया। 18 फरवरी को शिव भक्त कांवड़ लेकर लौटेंगे और हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से प्राचीन शिव मंदिर और अंडारेश्वर मंदिर के शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर हरचरणलाल पचौरी, देवीचरण लाल शर्मा,  दिनेश पालीवाल, सुशील शर्मा,  चिंटू चौधरी, संजय पचौरी, औतारी चौधरी, छोटू पालीवाल, पवन पालीवाल, अतुल शर्मा, हनी शर्मा, कौशल शर्मा, जीतू शर्मा, अनुज शर्मा, सुमित वर्मा, पवन पालीवाल, सुरजीत रायका, दौलत शर्मा, ग्रीस पालीवाल, टिंकू, भोला, सचिन शर्मा, राहुल, रामभक्त दक्ष पंडित, अर्जुन सिंह, पवन सिंह, रामावतार शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed